1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इन 2 मूलांक वालों पर मेहरबान रहते हैं कुबेर देव, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान!

Numerology: इन 2 मूलांक वालों पर मेहरबान रहते हैं कुबेर देव, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 05, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 02:54 pm IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में दो ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिससे जुड़े लोगों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। जानिए ये किन मूलांक के लोग हैं।

numerology- India TV Hindi
कुबेर देवता की कृपा से खूब पैसा कमाते हैं इन मूलांक के लोग Image Source : CANVA

अंकज्योतिष (Numerology) में जन्म तारीख के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण से इनके जीवन में धन-धान्य की कभी नहीं होती। अगर हम ये कहें कि ये लोग पैसों की मामले में बेहद लकी होते हैं तो ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। चलिए जानते हैं ये किन मूलांक के लोग हैं।

मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है। इसलिए मूलांक 1 वाले लोग सूर्य की तरह हर जगह रोशनी फैलाते चलते हैं। ये आत्मविश्वा से भरपूर होते हैं। मेहनत करके खूब सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग पैसा कमाने में तो माहिर होती ही हैं साथ ही निवेश में भी अच्छे माने जाते हैं। इस मूलांक के लोगों में राजाओं जैसी प्रवृत्ति होती है। साथ ही इनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। ये अक्सर 25-26 साल की उम्र तक अपना करियर बना ही लेते हैं और धनवान हो जाते हैं। इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

मूलांक 5

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 15 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध है और ज्योतिष में बुध को बुद्धि का देवता माना गया है। इसलिए मूलांक 5 वाले दिमाग के काफी तेज होते हैं। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होते हैं। इन पर कुबेर देवता की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। इन्हें पैसे से पैसा बनाने की कला बखूबी आती है। ये लोग जोखिम लेने से कभी नहीं डरते और शेयर बाजार में तगड़ा मुनाफा कमाते हैं। 

​(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चांदी के गिलास में पानी पीने से बदल सकता है आपका भाग्य, जानें कैसे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।