Bharat Taxi App Review: Ola, Uber, Rapido को टक्कर देने के लिए भारत सरकार ने Bharat Taxi ऐप लॉन्च कर दिया है। इसे सहकारी टैक्सी सर्विस ऐप के तौर पर पेश किया गया है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट ऑनलाइन राइड बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की मनमानी को रोकने के लिए सरकार ने इस ऐप को पेश किया है। यह ऐप कुछ महीने पहले से ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि, तब ये बीटा फेज में था यानी टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था।
क्या है खास?
हमने इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करने के बाद इसे Ola, Uber और Rapido से कंपेयर करके देखा है। इस ऐप में टैक्सी सर्विस के अलावा भी कई और सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। इस ऐप के जरिए आप इंटरसिटी और रेंटल राइड बुकिंग के अलावा मैट्रो की टिकट भी बुक कर सकते हैं। ऐप में नीचे दिए गए सर्विस वाले ऑप्शन पर टैप करने के बाद इसमें आपको मैट्रो टिकट बुक करने की सहूलियत मिलेगी।
ऐप लॉन्च करते समय दावा किया गया कि यह सर्विस सहकारिता मॉडल पर काम करती है, जिसमें सस्ती राइड बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ड्राइवर के लिए बीमा की सुविधा और कम कमीशन मार्जिन रखी जाएगी। इस ऐप को आप हिन्दी, गुजराती और अंग्रेजी भाषा में फिलहाल यूज कर सकते हैं। आने वाले समय में ऐप कई और भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
ऐप कैसे करें यूज?
Ola, Uber, Rapido की तरह ही इस ऐप को फोन में डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ जरूरी परमिशन देना होगा। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए ऐप में लॉग-इन कर सकते हैं। इसके बाद आपको ऐप में अपना नाम दर्ज करना होगा, फिर आप ऐप में दी गई सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ola, Uber, Rapido से कैसे है अलग?
प्राइवेट ऑनलाइन टैक्सी सर्विस ऐप्स के मुकाबले Bharat Taxi ऐप में ड्राइवर्स के लिए बेहद कम कमीशन रखा गया है। इसकी वजह से टैक्सी उपबल्ध कराने वाले ड्राइवर्स को प्राइवेट प्लेयर्स के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलेगा। ऐप का इंटरफेस काफी आसान है, जिसकी वजह से ऐप की सुविधाएं एक्केस करने में आपको दिक्कत नहीं आएगी। ऐप में आपको टैक्सी के साथ-साथ बाइक भी बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
Ola, Rapido, Uber जैसे ऐप्स की तरह ही Bharat Taxi ऐप में भी आपको कैब इकोनॉमी, कैब प्रायरिटी, ऑटो और बाइक बुक करने की सुविधा मिलेगा। आपको ऐप के होम पेज पर डेस्टिनेशन की लोकेशन दर्ज करने का ऑपशन मिलेगा। फिर आप इंटरसिटी वाले ऑप्शन में जाकर अपने गंतव्य की लोकेशन दर्ज करनी होगी, जैसा कि अन्य ऐप में किया जाता है।
कैसा रहा एक्सपीरियंस?
Bharat Taxi ऐप के एक्सपीरियंस की बात करें तो हमने ऐप फोन में इंस्टॉल करने के बाद जरूरी वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा किया। इसके बाद ऐप में कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगा। इस ऐप का होमपेज काफी सुंदर है, जिसमें आपको रेंटल, इंटरसिटी और मैट्रो बुक करने की सुविधा मिलेगी।
हमने नोएडा से दिल्ली जाने के लिए कैब बुक करने की कोशिश की और किराया कंपेयर करने के बाद Bharat Taxi में हमें Uber के मुकाबले ज्यादा किराया दिखाई दिया। वहीं, Rapido एवं अन्य ऐप्स में ज्यादा कियारा दिखाई दिया। हालांकि, बाइक के किराए में अंतर देखने को मिलेगा। भारत टैक्सी ऐप में राइड बुक करने के लिए कम खर्च करना होगा।