1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित की कप्तानी में टीम का दिखा शानदार प्रदर्शन, दूसरा वॉर्मअप मैच भी एकतरफा जीता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित की कप्तानी में टीम का दिखा शानदार प्रदर्शन, दूसरा वॉर्मअप मैच भी एकतरफा जीता

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 05, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 05:51 pm IST

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें उससे पहले सभी टीमें वॉर्मअप मुकाबलों में अपनी तैयारियों को परख रही हैं। इसी में नेपाल टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपना दूसरा वॉर्मअप मैच भी एकतरफा अपने नाम किया।

Nepal Cricket Team- India TV Hindi
नेपाल क्रिकेट टीम। Image Source : AP

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड का आगाज होने में अब 48 घंटों से भी कम का समय बचा है। इससे पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों को परखने के लिए वॉर्मअप मुकाबला खेल रही हैं, जिसमें एक नाम भारत के पड़ोसी देश नेपाल की टीम का नाम भी शामिल है। इस बार नेपाल क्रिकेट टीम से सभी को काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिसमें वॉर्मअप मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद इसे और पुख्ता माना जा सकता है। रोहित पौडेल की कप्तानी खेलने वाली नेपाल की टीम ने अपने दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में कनाडा की टीम के खिलाफ एकतरफा 6 विकेट से जीत दर्ज की।

कनाडा के खिलाफ नेपाल के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने दिखाया कमाल

नेपाल की टीम ने अपना पहला वॉर्मअप मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा वॉर्मअप मुकाबला कनाडा की टीम के खिलाफ 5 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला। इस मैच में कनाडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी में संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं बल्लेबाजी में नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 58 और संदीप जोरा ने 44 रनों की पारी खेली। नेपाल ने इस टारगेट को 18 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल की टीम का ये प्रदर्शन उनके ग्रुप में शामिल बाकी टीमों के लिए बड़ा संदेश भी है, जिसमें कई भी उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। नेपाल को ग्रुप-सी में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ इंग्लैंड, इटली, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम से उनका सामना होगा। नेपाल को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 8 फरवरी को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

जिम्बाब्वे को ओमान ने दी मात

ओमान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले 5 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ अपनी तैयारियों को लेकर बाकी टीमों को मैसेज दे दिया है। जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में ही कामयाब हो सकी। वहीं ओमान की टीम ने इस टारगेट का पीछा 19.2 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर कर लिया, जिसमें उनकी तरफ से जतिंदर सिंह ने शानदार 55 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 में भारत की सलामी जोड़ी लॉक, 14 साल बाद दोहराया जाएगा ICC टूर्नामेंट में इतिहास

IND vs PAK: आईसीसी टूर्नामेंट में कब से चल रही है भारत बनाम पाकिस्तान राइवलरी, ये रही 34 साल की पूरी कहानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल