1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सुरक्षा सेवा प्रमुख के भाई ने कटवाई देश की नाक! गाजा में सिगरेट की तस्करी का लगा आरोप

इजरायली सुरक्षा सेवा प्रमुख के भाई ने कटवाई देश की नाक! गाजा में सिगरेट की तस्करी का लगा आरोप

 Published : Feb 05, 2026 10:43 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 10:43 pm IST

हमास के साथ जंग में इजरायल के सैन्य अधिकारी गाजा में सिगरेट की तस्करी कर रहे थे। तस्करी में इजरायल की सुरक्षा सेवा के प्रमुख के भाई शामिल थे। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Cigarette Smuggling In Gaza (Representational Image)- India TV Hindi
Cigarette Smuggling In Gaza (Representational Image) Image Source : AP

यरुशलम: इजरायल की एक अदालत ने गुरुवार को एक बड़े घोटाले में शिन बेट (इजरायल सुरक्षा एजेंसी) के प्रमुख डेविड जिनी के भाई बेजलेल जिनी को आरोपी बनाया है। बेजलेल पर जंग के दौरान गाजा पट्टी में हजारों डॉलर मूल्य की सिगरेट की तस्करी करने का आरोप है, जबकि वहां मानवीय सहायता पहुंचाना बेहद मुश्किल था। यह वो समय था जब कई फिलिस्तीनी भूख से जूझ रहे थे। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं जिनमें ज्यादातर इजरायली रिजर्व सैनिक हैं। आरोप है कि इन लोगों ने इजरायल-हमास जंग के दौरान व्यक्तिगत लाभ कमाया और ऐसे सामान गाजा पहुंचाए, जिनसे आतंकवादी समूह हमास को फायदा हो सकता था।

बेजलेल जिनी के पास था विशेष परमिट

प्रॉसीक्यूशन के अनुसार, बेजलेल जिनी ने इससे लगभग 3,65,000 शेकेल (करीब 1.17 लाख डॉलर) कमाए। उन पर "जंग के समय दुश्मन की मदद करना, आतंकवादी गतिविधियों को फंडिंग, धोखाधड़ी और रिश्वत" जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। कम से कम 13 अन्य संदिग्धों पर भी इसी तरह के आरोप हैं। जिनी एक रिजर्व सैनिक थे और 'उरिया' टीम में लॉजिस्टिक्स के प्रभारी थे, जो गाजा में इमारतें ध्वस्त करने का काम करती थी। इस पद के कारण उन्हें विशेष परमिट मिला था, जिससे वो गाजा में वाहन ले जा सकते थे।

गाजा में बढ़ गए थे सिगरेट के दाम

आरोप पत्र के मुताबिक, उन्होंने सूफा क्रॉसिंग (जो जंग में के दौरान पूरी तकह बंद थी) के जरिए 3 बार कुल 14 कार्टन सिगरेट तस्करी की। अभियोजकों का कहना है कि तस्करों को पता था कि यह सामान हमास तक पहुंच सकता है। जंग में सिगरेट पर इजरायल का प्रतिबंध था, जिससे गाजा में एक सिगरेट की कीमत 80 डॉलर से ज्यादा हो गई थी। 

परमिट का किया दुरुपयोग

तस्करी गिरोह ने सिगरेट के अलावा मोबाइल फोन, बैटरी, वाहन पार्ट्स और अन्य सामान भी पहुंचाए और मुनाफे को आपस में बांटा। जिनी पर आरोप है कि उन्होंने सैन्य और सुरक्षा उद्देश्यों का बहाना बनाकर सैनिकों को गुमराह किया और परमिट का दुरुपयोग किया। अभियोजक कार्यालय ने आरोपी की संपत्ति, वाहन, रियल एस्टेट और नकदी जब्त करने की मांग की है।

शिन बेट प्रमुख घोटाले में शामिल नहीं

शिन बेट प्रमुख डेविड जिनी इस घोटाले में शामिल नहीं हैं। उन्हें मई 2025 में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नियुक्त किया था। बेजलेल जिनी के वकील असफ क्लेन ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उनके मुवक्किल तस्करी में शामिल नहीं थे। 

यह भी पढ़ें:

ब्रिटिश PM कीर रटार्मर ने एपस्टीन के पीड़ितों से मांगी माफी, पीटर मैंडेलसन मामले में दी सफाई; जानें कहा क्या

सऊदी सरकार का अजीबोगरीब फैसला, जारी किया ऊंटों के लिए पासपोर्ट; जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश