हमास के साथ जंग में इजरायल के सैन्य अधिकारी गाजा में सिगरेट की तस्करी कर रहे थे। तस्करी में इजरायल की सुरक्षा सेवा के प्रमुख के भाई शामिल थे। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
इजरायली रक्षा बलों (IDF) को गाजा में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। आईडीएफ ने हमास आतंकी सेल के प्रमुख मुहम्मद इस्सम हसन अल-हबील को एक हमले में ढेर कर दिया।
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। सीजफायर पर सहमति के बाद भी गाजा में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। इजरायल की सेना ने गाजा में भीषण गोलीबारी की है जिसमें 21 लोग मारे गए हैं।
इजरायल और हमास के बीच भले ही सीजफायर हो गया है लेकिन गाजा में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। इजरायल की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई में 11 लोग मारे गए हैं। इजरायल ने लेबनान पर भी हमला किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ निमंत्रण को कतर, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब और यूएई ने स्वीकार किया। यह बोर्ड गाजा संघर्ष समाप्त करने, अस्थायी प्रशासन, पुनर्निर्माण और स्थायी शांति स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग करेगा।
पाकिस्तान का आतंकी प्रेम फिर जगजाहिर हुआ है। हमास का आतंकी नाजी जहीर हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ था।
इटली की आतंकवाद निरोधक पुलिस ने हमास के लिए फंडिंग करने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर लगभग 74 करोड़ रुपये भेजने का आरोप है। इस जांच में EU के अन्य देशों का भी सहयोग रहा।
इजरायल ने एक बार गाजा पर हमला किया। इस बार इजरायली सेना ने मोर्टार दागे हैं। इजरायली हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है।
गाजा में बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात बेहद भयावह हैं और लोगों तक राहत सामग्री तक नहीं पहुंच पा रही है।
सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी में प्रमुख यहूदी नेता आर्सेन ऑस्ट्रोव्स्की का बचना किसी चमत्कार के जैसा है। आतंकियों की बंदूक से निकली गोली उनके सिर को छूकर चली गई।
इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के मास्टरमाइंड और हमास के वेपन चीफ कमांडर राद साद को एक हवाई हमले में ढेर कर दिया है।
इजरायल ने एक बार गाजा पर भीषण हमला किया। हवाई हमले में हमास के उन आतंकियों को निशाना बनाया गया है जिन्होंने इजरायली सैनिकों पर अटैक किया था। इजरायल ने हमास पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप भी लगाया है।
इजरायली सेना ने गाजा में हमास के एक बड़े आतंकी को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने बताया कि उसने हमास के वरिष्ठ हथियार आपूर्ति विशेषज्ञ अला हद्दादेह को मार गिराया है।
इजरायली सेना ने रफाह की सुरंग में छिपे 5 हमास आतंकियों को हवाई हमले में मार गिराया है। यह आतंकी आईडीएफ पर हमले के फिराक में थे।
इजरायली सेना ने गाजा में हमास की एक और बड़ी सुरंग की खोज की है। इसमें छिपने के 80 से ज्यादा ठिकानें हैं।
इजरायल और हमास के बीच जंग में गाजा बुरी तरह तबाह हो चुका है। गाजा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है और यहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं रह गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा को लेकर बड़ा फैसला किया है।
वेस्ट बैंक के फिलीस्तीनी गांव अल-जबा में इजरायली सेटलर्स ने घरों व गाड़ियों में आग लगा दी। झड़पों के बाद 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमले की निंदा की है।
Bihar Election Result 2025: बिहार में कांग्रेस फ्लॉप हो गई है। 61 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, NDA गठबंधन में शामिल HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
इजरायल और हमास के बीच गाजा में सीाजफायर जारी है। इस बीत हमास की ओर से 3 बंधकों के अवशेष इजरायल को सौंपे गए थे जिनके बारे में इजरायल ने बड़ी जानकारी दी है। चलिए जानते हैं कि इजरायल ने क्या कहा है।
इजरायल की मानें तो हमास द्वारा इस सप्ताह रेड क्रॉस को सौंपे गए तीन लोगों के अवशेष इजरायली बंधकों के नहीं हैं। इजरायल ने शनिवार को यह जानकारी दी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़