1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सेना ने लिया आतंकी हमले का बदला, गाजा में मचाई तबाही; अब तक 21 की मौत

इजरायली सेना ने लिया आतंकी हमले का बदला, गाजा में मचाई तबाही; अब तक 21 की मौत

 Published : Feb 04, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 08:44 pm IST

इजरायल और हमास के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। सीजफायर पर सहमति के बाद भी गाजा में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। इजरायल की सेना ने गाजा में भीषण गोलीबारी की है जिसमें 21 लोग मारे गए हैं।

इजरायल की सेना- India TV Hindi
इजरायल की सेना Image Source : AP

Israel Army Fire In Gaza: गाजा में जारी सीजफायर के बीच इजरायली सेना ने भीषण गोलीबारी की है। इजरायल की ओर से की गई गोलीबारी में बुधवार दोपहर तक कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस बीच इजरायल की ओर से कहा गया है कि हमले जारी रहेंगे। सेना ने कहा कि यह इजरायली सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले का जवाब है। आतंकी हमले में एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इजरायल की ओर से लगातार हुए हैं हमले

गाजा में अस्पताल की ओर से बताया गया कि मारे गए फिलिस्तीनियों में 5 बच्चे शामिल थे, जिनमें एक 5 महीने का बच्चा और एक सिर्फ 10 दिन का बच्चा था। मरने वालों में 7 महिलाएं और एक पैरामेडिक भी शामिल था। 10 अक्टूबर, 2025 को हमास के साथ हुए संघर्ष विराम के बाद से इजरायली सेना ने कई बार हमले किए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर के बाद से अब तक इजरायल की ओर से किए गए हमलों में 530 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

सीजफायर पर उठने लगे सवाल

गाजा में लगातार हो रही मौतों की वजह से अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम पर सवाल उठने लगे हैं। गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी तो अब यह भी कह रहे हैं कि ऐसा नहीं लगता कि युद्ध खत्म हुआ है। गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद अबू सेल्मिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार का युद्ध जारी है। संघर्ष विराम कहां है? मध्यस्थ कहां हैं?"

इजरायल की सेना फायरिंग करते हुए
Image Source : APइजरायल की सेना फायरिंग करते हुए

इजरायली अधिकारी ने क्या कहा?

इस बीच एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर, एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजरायल गाजा पर हमले जारी रखेगा। जब से संघर्ष विराम लागू हुआ है, इजरायल की सेना ने घातक हमलों का बचाव करते हुए कहा है कि वह हमास के उल्लंघनों या अपने सैनिकों पर आतंकवादी हमलों का जवाब दे रही है। सेना का कहना है कि संघर्ष विराम लागू होने के बाद से 4 सैनिक मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें:

अब परमाणु युद्ध के मुहाने पर होगी दुनिया, 50 साल में पहली बार खत्म होने जा रही रूस-अमेरिका की न्यूक्लियर डील

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा कुबूलनामा, "BLA के अत्याधुनिक हथियारों का मुकाबला करने में सक्षम नहीं आर्मी"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश