1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: 24000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने का भी गिरा भाव, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Price: 24000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने का भी गिरा भाव, जानिए आज के ताजा रेट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 05, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:51 pm IST

लगातार दो दिनों की तेजी के बाद अब सोना–चांदी की चमक अचानक फीकी पड़ गई है। कीमती धातुओं में आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। चांदी एक झटके में 24 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई, जबकि सोने की कीमत में भी 1800 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सोना-चांदी की कीमतें- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतें Image Source : CANVA

बीते दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार पर आज इन धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। खास तौर पर चांदी के दामों में आई भारी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी, जबकि सोना भी हजार रुपये सस्ता हो गया। जिन लोगों को महंगे भाव का इंतजार था, उनके लिए यह गिरावट एक बड़ा मौका बनकर आई है।

गुरुवार को MCX पर चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब चांदी का भाव सीधे 2,43,500 रुपये प्रति किलो तक फिसल गया। यानी एक झटके में चांदी करीब 24,950 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। यह गिरावट उन निवेशकों के लिए झटका रही, जिन्होंने हालिया तेजी के बाद और उछाल की उम्मीद लगाई थी।

हाई लेवल से अब कितनी सस्ती है चांदी

अगर पिछले महीने की बात करें, तो 29 जनवरी को चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद से ही इसमें लगातार गिरावट का दौर देखने को मिला। मौजूदा भाव की तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से करीब 1.77 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। बजट के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई।

सोने के दाम भी गिरे

चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी गुरुवार को तेज गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का दाम आज गिरकर 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोने के दाम में करीब 1850 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

हाई से काफी नीचे है गोल्ड रेट

सोने ने भी 29 जनवरी को अपना लाइफ टाइम हाई बनाया था, जब इसकी कीमत 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार दबाव बना हुआ है। मौजूदा स्तर पर सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 42,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

क्या है गिरावट की वजह?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों, मुनाफावसूली और डॉलर में मजबूती की वजह से सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा