1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी अटेंड करने पहुंचा था 'तस्करी' स्टार, अब बताया क्यों कैंसिल हुई ग्रैंड वेडिंग

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी अटेंड करने पहुंचा था 'तस्करी' स्टार, अब बताया क्यों कैंसिल हुई ग्रैंड वेडिंग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 05, 2026 03:12 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 03:12 pm IST

पलाश मुच्छल और स्मृित मंधाना की शादी को लेकर काफी चर्चाएं हुई। दोनों की शादी कैंसिल होना गॉसिप का केंद्र बन गया और कई लोगों ने अपने-अपने नजरिये से कहानी बयां की। अब शादी क्यों कैंसिल हुई इसकी असल वजह शादी अटेंड करने वाले शख्स ने बयां की।

NANDISH SANDHU- India TV Hindi
नंदिश सांधु, पलाश और स्मृति मंधाना। Image Source : NANDISH SANDHU, PALASH MUCHHAL INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी टूटने की खबरों ने हाल के दिनों में जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। नवंबर में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर पहले से ही काफी चर्चाएं थीं। बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं और इसकी तैयारियां भी जोरों पर थीं। प्री-वेडिंग फंक्शंस तक हो चुके थे और करीबी दोस्त व इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए थे, लेकिन अचानक शादी वाले दिन ही सब कुछ बदल गया। शुरुआत में खबर सामने आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिस वजह से शादी को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। उस वक्त परिवार और करीबी लोगों ने यही जानकारी साझा की थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि शादी टूटने की वजह पलाश मुच्छल का कथित धोखा है। इसके बाद पलाश को लेकर लगातार सवाल उठने लगे और उन पर कई तरह के आरोप लगाए जाने लगे।

नंदिश ने रखा पलाश का पक्ष

इन्हीं विवादों के बीच अब इस शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल रहे एक्टर नंदिश संधू का रिएक्शन सामने आया है। नंदिश, जो वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में अहम भूमिका निभा चुके हैं, पलाश और स्मृति की मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा बने थे। शादी टूटने की खबरों के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। मिस मालिनी से बातचीत के दौरान नंदिश संधू ने साफ कहा कि इस संवेदनशील मामले में फिलहाल किसी भी तरह का फैसला सुनाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पलाश मुच्छल को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। नंदिश के मुताबिक एकतरफा आरोपों के आधार पर किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है और बेहतर यही है कि दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही कोई राय बनाई जाए।

नंदिश शादी में शामिल होने पहुंचे थे

नंदिश ने यह भी बताया कि वह खुद शादी के लिए सांगली गए थे। वहीं उन्हें पता चला कि शादी नहीं हो रही है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत वाकई खराब थी। नंदिश ने कहा, 'जो खबर सामने आई थी, वही सच था। स्मृति के पापा की तबीयत ठीक नहीं थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। इसी वजह से शादी को पोस्टपोन किया गया था और यह बात सभी को बताई गई थी।' इसके साथ ही नंदिश ने इस बात पर दुख भी जताया कि शादी कैंसिल होने के बाद सिर्फ पलाश मुच्छल को ही निशाने पर लिया गया।

अब भी साफ नहीं मामला

उनके अनुसार बिना पूरी जानकारी के पलाश पर आरोप लगाए गए, जो उन्हें काफी गलत लगा। नंदिश का मानना है कि इस तरह के निजी मामलों में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालना किसी के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। कुल मिलाकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी को लेकर चल रहे विवाद अब भी पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बैगनी पड़ गया था शरीर, 6 बार बदला गया खून, 1 किलो भी नही था वजन, पैदा होते ही ऐसा था प्रियंका चोपड़ा की बेटी का हाल

Mirzapur The Movie New Cast: कालीन भैया पर भारी पड़ेगी दो OG गैंगस्टर्स की दबंगई, छाएंगे 5 नए सितारे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन