1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस विटामिन की कमी से हाथ और पैरों में आने लगती है झुनझुनी, इन चीजों के सेवन से कंट्रोल होगी ये परेशानी

इस विटामिन की कमी से हाथ और पैरों में आने लगती है झुनझुनी, इन चीजों के सेवन से कंट्रोल होगी ये परेशानी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 05, 2026 11:18 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:18 pm IST

​Which foods are good for B12 deficiency: अगर आपके हाथ और पैरों में लगातार झुनझुनी की समस्या बनी हुई है, तो समय रहते इसकी वजह को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आगे चलकर नसों से जुड़ी गंभीर परेशानियों से बचा जा सके।

विटामिन बी12 की कमी से बचाव के टिप्स- India TV Hindi
विटामिन बी12 की कमी से बचाव के टिप्स Image Source : FREEPIK

कई बार ऐसा होता है कि एक ही पोज़िशन में बैठने या खड़े रहने पर पैरों में झुनझुनी होने लगती है। कई लोगों को यह परेशानी पैरों की उंगलियों में होती है, तो कुछ को हाथों में भी झुनझुनी का अहसास होने लगता है। अगर यह समस्या कभी-कभार हो तो आम बात है, लेकिन अगर बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, हाथ-पैरों में होने वाली झुनझुनी विटामिन B12 की कमी से जुड़ी हो सकती है। यह विटामिन नसों के कामकाज के लिए बेहद जरूरी होता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन जैसी समस्या आम हो जाती है। चलिए जानते हैं यह विटामिन किन फूड्स के सेवन से होगी दूर?

विटामिन बी12 की कमी से झुनझुनी हो सकती है

विटामिन बी12 की कमी के कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी हो सकती है, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना, थकान,अवसाद जैसे मानसिक लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन, इसका सबसे बड़ा फंक्शन मोटर नर्व और सेंसरी नर्व से जुड़ा हुआ हो सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है और नसों में ताकत की कमी हो सकती है। जिस कारण हर कुछ देर पर आपकी नसें सो सकती है या फिर आपको रह-रहकर झुनझुनी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी किन फूड्स से होगी पूरी

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में मीट, मछली, दूध, पनीर और अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोर्टिफाइड फूड्स जैसे (अनाज, सोया मिल्क, न्यूट्रिशनल यीस्ट) को अपनी डाइट में शामिल करें। शाकाहारी लोग पालक, चुकंदर और आलू के सेवन से भी बी12 की मात्रा बढ़ा सकते हैं। प्रतिदिन एक संतुलित आहार, जिसमें 2-3 सर्विंग डेयरी उत्पाद हों, शरीर की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। 

इन चीजों के सेवन से बचें:

शरीर में विटामिन बी12 की कमी न हो इसलिए शराब, कॉफी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। ये विटामिन बी12 का दोहन करते हैं और शरीर में इसकी कमी का कारण बनते हैं। तो, झुनझुनी से बचना है तो, इन फूड्स के सेवन से बचें और लक्षण दिखते ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि, जरूरत पड़ने पर वो आपको इसका सप्लीमेंट दे सकें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।