1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 6 February 2026 Lucky Rashi: आज इन 4 राशि के जातक खूब कमाएंगे पैसा, करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता

6 February 2026 Lucky Rashi: आज इन 4 राशि के जातक खूब कमाएंगे पैसा, करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Feb 05, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:36 am IST

6 February 2026 Lucky Rashi: शुक्रवार का दिन 4 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं जिसका इन राशियों को खूब लाभ मिलेगा।

lucky rashi- India TV Hindi
6 फरवरी 2026 की लकी राशियां Image Source : FREEPIK

6 February 2026 Lucky Rashi: शुक्रवार के दिन शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष की मानें तो शुक्र का ये गोचर 4 राशि वालों की किस्मत चमका देगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम बनने लगेंगे। जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनका भाग्य 6 फरवरी को चमकने वाला है।

मेष राशि- आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ करेंगे। आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी ना आने दे।

वृष राशि- आपका दिन लाभदायक रहगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

कन्या राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी। वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

धनु राशि- आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

चांदी के गिलास में पानी पीने से बदल सकता है आपका भाग्य, जानें कैसे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।