1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एरिजोना में हेलीकॉप्टर शूट ऑपरेशन के दौरान हुआ क्रैश, पायलट और एक पुलिसकर्मी की मौत

एरिजोना में हेलीकॉप्टर शूट ऑपरेशन के दौरान हुआ क्रैश, पायलट और एक पुलिसकर्मी की मौत

 Published : Feb 05, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:05 pm IST

एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पायलट और हेलीकॉप्टर में सवार एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

Arizona Helicopter Crash (Representational Image)- India TV Hindi
Arizona Helicopter Crash (Representational Image) Image Source : AP

Arizona Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राज्य के पब्लिक सेफ्टी विभाग का एक रेंजर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार पायलट और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। हादसा फ्लैगस्टाफ क्षेत्र में एक एक्टिव शूट (सक्रिय गोलीबारी) की स्थिति के दौरान हुआ, जब हेलीकॉप्टर क्रू स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए जा रहा था। एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, रेंजर हेलीकॉप्टर का क्रू फ्लैगस्टाफ पुलिस डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों को सपोर्ट करने के लिए भेजा गया था।

टैक्टिकल एयर सपोर्ट दे रहा था हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर टैक्टिकल एयर सपोर्ट प्रदान कर रहा था, यानी जमीन पर चल रही गोलीबारी की स्थिति में हवाई निगरानी और सहायता दे रहा था। लेकिन दुर्भाग्य से, ऑपरेशन के दौरान ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। विभाग के सार्जेंट कैमरन ली ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह बेहद दुखद है कि इस घटना के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और हेलीकॉप्टर में मौजूद पुलिसकर्मी/पैरामेडिक दोनों की मौत हो गई।" 

क्रैश की शुरू हुई जांच

अभी तक पायलट और पुलिस अधिकारी के नाम जारी नहीं किए गए हैं। परिवारों को सूचना देने और अन्य औपचारिकताओं के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। क्रैश की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। विभाग ने इसकी जांच के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही क्रैश के कारणों का पता चलेगा। घटनास्थल पर किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा झटका है हादसा

बता दें कि, एयर रेस्क्यू यूनिट (रेंजर यूनिट) को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। यह यूनिट पहाड़ी इलाकों में बचाव कार्य, पानी में रेस्क्यू, हाई-रिस्क सर्च ऑपरेशन और अन्य आपात स्थितियों के लिए तैयार रहती है। ऐसे में यह हादसा विभाग के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि यह यूनिट अक्सर जानलेवा स्थितियों में भी सुरक्षित रूप से काम करती है। 

यह भी पढ़ें:

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाओं से डरी पाकिस्तान सरकार, उठाया बड़ा कदम

सऊदी सरकार का अजीबोगरीब फैसला, जारी किया ऊंटों के लिए पासपोर्ट; जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश