Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला खेलने का मौका, अब स्कॉटलैंड टीम के कप्तान ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला खेलने का मौका, अब स्कॉटलैंड टीम के कप्तान ने दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टीम को उस समय एंट्री मिली जब बांग्लादेश को आईसीसी ने बाहर कर दिया। अब टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले स्कॉटलैंड टीम के कप्तान का बयान सामने आया है।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Feb 05, 2026 08:47 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 08:47 pm IST
Scotland Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी की तरफ से टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले 5 फरवरी को आईसीसी की तरफ से कप्तानों की प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें स्कॉटलैंड टीम के कप्तान रिची बेरिंगटन भी आए थे, जिनकी तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। स्कॉटलैंड की टीम मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह को पक्की नहीं कर पाई थी, जिसमें उन्हें बांग्लादेश को आईसीसी की तरफ से आखिरी समय बाहर किए जाने के बाद शामिल करने का फैसला लिया गया। ऐसे में स्कॉटलैंड टीम को वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का अधिक समय नहीं मिला। अब इसपर उनके कप्तान रिची बेरिंगटन का भी बयान सामने आया है।

हम हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं

स्कॉटलैंड टीम के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट में आखिरी समय शामिल किए जाने को लेकर कहा कि यह हमारे लिए अनोखी परिस्थितियां रही हैं। हमारी तैयारी दूसरी टीमों से अलग रही हैं। हम हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। हम यहां अब तक अपने समय का सच में आनंद ले रहे है। यह हमारे सामने एक शानदार मौका है। अब तक यहां हमारा समय बहुत अच्छा बीत रहा है। वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच का इंतजार है। बता दें कि स्कॉटलैंड की टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-सी में जगह मिली है, जिसका हिस्सा पहले बांग्लादेश की टीम थी। स्कॉटलैंड टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगी।

दोनों ही वॉर्मअप मुकाबलों में करना पड़ा हार का सामना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले स्कॉटलैंड की टीम को अपनी तैयारियों को परखने के लिए 2 वॉर्मअप मैच खेलने का भी मौका मिला। इसमें उन्होंने पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेला जिसमें उन्हें 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने अपना दूसरा वॉर्मअप मैच नामीबिया की टीम के खिलाफ खेला जहां उनके बल्लेबाजों का काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को तो मिला लेकिन टीम को 6 रनों की करीबी हार मिली। ऐसे में टूर्नामेंट में उनके लिए ग्रुप स्टेज पार कर पाना आसान काम नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत की ए टीम खेलेगी एक और मैच, 7 बजे नहीं, उससे पहले ही शुरू हो जाएगा मुकाबला

IND vs PAK: सलमान अली आगा को नहीं पता कुछ, बोले. हमें पक्का नहीं पता कि क्या होगा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement