Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: भारत की ए टीम खेलेगी एक और मैच, 7 बजे नहीं, उससे पहले ही शुरू हो जाएगा मुकाबला

T20 World Cup 2026: भारत की ए टीम खेलेगी एक और मैच, 7 बजे नहीं, उससे पहले ही शुरू हो जाएगा मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत की ए टीम एक और वार्मअप मैच खेलेगी। ये मैच कब होगा और किसके खिलाफ खेला जाएगा, इसे जान लीजिए। नहीं तो मैच छूट भी सकता है।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 05, 2026 05:18 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 05:18 pm IST
tilak varma- India TV Hindi
Image Source : PTI तिलक वर्मा

टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा, इससे पहले इस वक्त वार्मअप मैचों का​ सिलसिला चल रहा है। विश्व कप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दो वार्मअप मैच खेले जाएंगे, जिसमें भारत की ए टीम भी शामिल है। ये मैच शाम को सात बजे नहीं होगा, बल्कि इससे पहले ही शुरू हो जाएगा। इस मैच का टाइम और विरोधी टीम के बारे में जान लीजिए। नहीं तो मैच छूट जाएगा। 

शुक्रवार को खेले जाएंगे दो वार्मअप मैच, भारत ए टीम भी खेलेगी मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को दो वार्मअप मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला इटली ओर यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का वक्त दोपहर तीन बजे का रखा गया है। इसके बाद शाम को पांच बजे से दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारत की ए टीम और नामिबिया की टीमें आपस में टकराएंगी। ये मुकाबला ​बेंगलुरु में होना है। यानी अगर आप भारत ए के मैच का शाम सात बजे तक इंतजार करेंगे तो आपका मैच छूट जाएगा। ये मैच पांच बजे से शुरू हो जाएगा, इसलिए वक्त का विशेष ख्याल रखिएगा। 

तिलक वर्मा ने वापसी के बाद​ दिखाया अपना फार्म

इस बीच आपको बता दें कि भारत की ए टीम वो नहीं है, जो टी20 विश्व कप खेलेगी। इसमें केवल तिलक वर्मा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस ए टीम में भी हैं और वे टी20 विश्व कप खेलेंगे। चूंकि तिलक वर्मा टीम से बाहर थे, इसलिए उनकी फिटनेस चेक करने के लिए उन्हें दोनों टीमों में शामिल थे। इससे पहले इंडिया ए ने जो मैच खेला था, उसमें भी तिलक थे और इसके बाद जब भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच हुआ तो उसमें भी वे नजर आए थे और रन भी बनाए थे। 

भारत ए ने इससे पहले यूएसए को हराया था

इससे पहले भारत ए और यूएसए के बीच वार्मअप मैच खेला गया था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ए ने इस मैच को 38 रन से अपने नाम किया था। अब देखन होगा कि जब भारत ए और नामिबिया के बीच मैच खेला जाएगा तो उसमें कैसा प्रदर्शन देखने को मिलता है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: सलमान अली आगा को नहीं पता कुछ, बोले. हमें पक्का नहीं पता कि क्या होगा

T20 World Cup: टीम इंडिया की टेंशन नहीं हो रही कम, अब इस खिलाड़ी की फिटनेस का इंतजार

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement