1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: सलमान अली आगा को नहीं पता कुछ, बोले. हमें पक्का नहीं पता कि क्या होगा

IND vs PAK: सलमान अली आगा को नहीं पता कुछ, बोले. हमें पक्का नहीं पता कि क्या होगा

 Published : Feb 05, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 04:54 pm IST

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच को लेकर पहली बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा का बयान आया है। उन्होंने जो कहा, वो आपको भी जानना चाहिए।

salman ali and suryakumar yadav- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : PTI

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20​ विश्व कप में 15 फरवरी को होना है, हालांकि इससे पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वे इस मैच को नहीं खेलेंगे और बहिष्कार करेंगे। इस बीच पाकिस्तान की टीम इस वक्त श्रीलंका पहुंच चुकी है और अभी कोलंबो में है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा इस बीच हंसी के पात्र बन गए हैं। श्रीलंका पहुंचकर सलमान जो कुछ भी कहा, उससे पता चलता है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

पाकिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच हो गया था बारिश के कारण रद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका के कोलंबो में है। पाकिस्तान को बुधवार को आयरलैंड से वार्मअप मैच खेलना था, लेकिन बारिश के कारण बिना टॉस और बिना कोई बॉल फेंके रद कर दिया गया। इससे पा​किस्तान की तैयारियों को भी झटका लगा है। टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा, इससे दो दिन पहले यानी 5 फरवरी को कप्तानों की ​मीडिया से बात हुई और फोटो सेशन भी हुआ। इस दौरान जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या होगा। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर क्या बोले सलमान अली आगा

सलमान अली आगा ने कहा कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर उनकी सरकार जो भी फैसला लेगी, वो और पूरी टीम उसे मानेंगे। साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि उन्हें अभी तक नहीं पता है कि भारत के खिलाफ मैच होगा कि नहीं, सरकार जो भी फैसला करेगी, वे उसके साथ रहेंगे। वैसे तो पाकिस्तान की सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे भारत के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे, लेकिन सलमान अली को लगता है कि अभी भी कुछ संभावना दिखती है, इसलिए उन्होंने ऐसी बात कहीं कि उन्हें नहीं पता कि मैच होगा कि नहीं। 

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी देर से टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसकी कप्तानी सलमान अली आगा को दी गई है। टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी को ही होगा। ये मैच सुबह 11 बजे से नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम ने भारत आने से इन्कार कर दिया था, इसलिए उसके सारे मैच श्रीलंका में ही रखे गए हैं। श्रीलंका भी इस आयोजन की संयुक्त मेजबानी कर रहा है। 

सूर्यकुमार यादव भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर बोले

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कहा है कि मैच ना खेलने के लिए पाकिस्तान ने मना किया है, उनकी टीम की फ्लाइट बुक है और वे 15 फरवरी का मैच खेलने के लिए कोलंबो जा रहे हैं। ये पाकिस्तान को सोचना है कि उन्हें क्या करना है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup: टीम इंडिया की टेंशन नहीं हो रही कम, अब इस खिलाड़ी की फिटनेस का इंतजार

IND vs PAK: आईसीसी टूर्नामेंट में कब से चल रही है भारत बनाम पाकिस्तान राइवलरी, ये रही 34 साल की पूरी कहानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल