1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: टीम इंडिया की टेंशन नहीं हो रही कम, अब इस खिलाड़ी की फिटनेस का इंतजार

T20 World Cup: टीम इंडिया की टेंशन नहीं हो रही कम, अब इस खिलाड़ी की फिटनेस का इंतजार

 Published : Feb 05, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 03:56 pm IST

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले एक खिलाड़ी अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाया है। बीसीसीआई अभी इंतजार करने के मूड में नजर आ रहा है।

Washington Sundar- India TV Hindi
वॉशिंगटन सुंदर Image Source : AP

T20 World Cup 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। पहले दिन कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम भी पहले ही दिन मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम इंडिया की टेंशन कम नहीं हो रही है। पहले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन अब तक एक खिलाड़ी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। ना तो अभी तक रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है और ना ही फिटनेस पर ही कोई अपडेट आया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या। 

वॉशिंगटन सुंदर को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं

दरअसल जब बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया चुनी थी, तब इसमें वॉशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया था, लेकिन इसके बाद वे अचानक चोटिल हो गए। वे भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे में चो​ट खा बैठे थे। इसके बाद ना तो वे बाकी दो वनडे मैच खेल पाए और ना ही टी20 सीरीज का कोई मैच खेला। हालांकि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन विश्व कप की टीम में अभी भी वॉशिंगटन सुंदर का ही नाम लिखकर आ रहा है। इस बीच पता चला है कि टीम इंडिया और सेलेक्शन कमेटी उनके ठीक होने का इंतजार करेगा। 

सुंदर का इंतजार करना चाहती है बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी

वॉशिंगटन सुंदर की चोट कैसी है और वे कब तक ठीक हो पाएंगे, ये अभी तक पता है, लेकिन इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी उनके अपडेट का इंतजार करेगी। उनके लिए किसी दूसरे खिलाड़ी यानी रिप्लेसमेंट का ऐलान फिलहाल नहीं किया जाएगा। पता चला है कि सेलेक्टर्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई की ओर से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि सुंदर टी20 विश्व कप खेलेंगे कि नहीं। 

पहला मैच खेलना सुंदर के लिए मुश्किल काम

टी20 विश्व कप के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया था, उसमें से तिलक वर्मा भी बाहर हो गए थे, लेकिन अब वे तो वापस आ गए हैं और उन्होंने वार्मअप मैच भी खेल लिया है। लेकिन सुंदर अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं और उनको लेकर कोई पुख्ता अपडेट भी नहीं है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि सुंदर जल्द ही फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे, लेकिन फिलहाल इतना तो करीब करीब पक्का लग रहा है कि सुंदर पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वे कितनी भी जल्दी ठीक होंगे, लेकिन 7 फरवरी तक मैच फिट हो पाएंगे, इसको लेकर शक है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: आईसीसी टूर्नामेंट में कब से चल रही है भारत बनाम पाकिस्तान राइवलरी, ये रही 34 साल की पूरी कहानी

IND vs ENG: कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड U19 World Cup Final, मैच शुरू होने का वक्त नोट कीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल