1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi Upay: होलिका दहन के बाद करें ये खास उपाय, जो खोलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते, घर में अचानक बढ़ेगा धन और सुख

Holi Upay: होलिका दहन के बाद करें ये खास उपाय, जो खोलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते, घर में अचानक बढ़ेगा धन और सुख

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 05, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:04 pm IST

Holi Special Remedies: घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए होली के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। राधा-कृष्ण की पूजा के साथ बांसुरी और मोरपंख से जुड़े कुछ सरल उपाय करने से धन, करियर, वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानिए क्या हैं ये खास उपाय।

Holi Ke Upay- India TV Hindi
घर की सुख-शांति के लिए होली के उपाय Image Source : INSTAGRAM/CANVA

Holi Special Remedies: होली का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। यह पर्व केवल रंगों और खुशियों का ही नहीं, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन खासतौर पर राधा-कृष्ण की पूजा का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि होली के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में धन, सुख-शांति और खुशहाली बढ़ा सकते हैं। तो आइए जानते हैं होली के दिन कौन से उपाय करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और अचानक धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 

होली पर क्यों खास हैं ये उपाय

बता दें कि इस साल 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा है, जब होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 4 मार्च को होली खेली जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के दिन की गई पूजा और उपाय जल्दी फल देने वाले माने जाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण को रंग-गुलाल, मिठाइयों और प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

मोरपंख और बांसुरी का सही समय

होली के दिन के उपाय के लिए मोरपंख और बांसुरी की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में होलिका दहन से दो दिन पहले ही बांसुरी और मोरपंख घर ले आएं, क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है। 4 मार्च की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और राधा-कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करें, इसके बाद ये उपाय करें।

धन प्राप्ति के लिए बांसुरी का उपाय

होली के दिन सबे पहले घर के मंदिर में बांसुरी रखें और उसकी पूजा करें। इसके बाद रोजाना बांसुरी की पूजा करते रहें। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और परिवार के सदस्यों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

घर में सुख-शांति के लिए उपाय

अगर घर में तनाव या झगड़े रहते हैं, तो होली के दिन बांसुरी की पूजा कर उसे किसी पवित्र स्थान पर रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति का माहौल बनता है।

करियर-बिजनेस बाधा दूर करने का उपाय

नौकरी या कारोबार में परेशानी हो तो घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दीवार पर मोरपंख लगाएं। इससे करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही यह उपाय कुंडली में राहु के अशुभ प्रभाव को भी कम करता है।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

अगर आकी शादीशुदा लाइफ में खटपट चल रही हैं तो इस उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए होली के दिन पति-पत्नी साथ में राधा-कृष्ण की पूजा करें। उन्हें रंग-गुलाल और मिठाइयों का भोग लगाएं। पूजा के बाद मोरपंख बेडरूम में रखें, इससे आपसी प्रेम और समझ बढ़ती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Vaihav Laxmi Vrat Vidhi: पहली बार कर रहे हैं वैभव लक्ष्मी व्रत? जानिए पूजा विधि और शुक्रवार व्रत रखने के फायदे 

Nails Color: नाखूनों का रंग बताएगा आपकी किस्मत, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल, लाल रंग के नाखून देते हैं शुभ संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म