1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nails Color: नाखूनों का रंग बताएगा आपकी किस्मत, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल, लाल रंग के नाखून देते हैं शुभ संकेत

Nails Color: नाखूनों का रंग बताएगा आपकी किस्मत, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल, लाल रंग के नाखून देते हैं शुभ संकेत

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Feb 05, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 05:32 pm IST

Nails Color Astrology: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों से उसके स्वभाव, भविष्य और स्वास्थ्य के संकेत बताए गए हैं। नाखूनों के ये बदलते रंग व्यक्ति की किस्मत, भाग्य और जीवनशैली से जुड़े संकेत देते हैं। लाल रंग के नाखून सामुद्रिक शास्त्र में शुभ माने जाते हैं। जानिए कैसे

Nails Color Astrology- India TV Hindi
नाखूनों का रंग बताएगा आपके जीवन का हाल Image Source : PEXELS

Nails Color Astrology: सामुद्रिक शास्त्र की माने तो व्यक्ति के शरीर के हर एक हिस्से जैसे कि हाथ, पैर, आंखें और नाखून तक उसके स्वभाव, स्वास्थ्य और भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। हाथों की रेखाओं के साथ-साथ नाखूनों का भी इसमें विशेष महत्व माना गया है। कई लोगों के नाखूनों का रंग समय के साथ बदलता रहता है। नाखूनों का बदलता रंग आपके भाग्य और स्वास्थ्य के बारे में भी बहुत कुछ कहता है। इसी कड़ी में आज आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए लाल रंग के नाखूनों से जुड़ी मान्यताओं के बारे में, जो व्यक्ति के जीवन पर कई तरह से असर डालते हैं। 

लाल रंग के नाखून क्या संकेत देते हैं?

समय के साथ ​नाखूनों का रंग बदलता रहता है, जिसे शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है। चलिए जानते हैं लाल रंग के नाखून किसी व्यक्ति के भाग्य के बारे में क्या कहते हैं। 

अच्छी सेहत और आकर्षक व्यक्तित्व

माना जाता है कि ऐसे जातक देखने में भी ये काफी सुन्दर होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाखून लाल और चमकदार होते हैं, उनका शरीर हष्ट-पुष्ट होता है। ऐसे लोग आमतौर पर ऊर्जावान रहते हैं और देखने में भी आकर्षक होते हैं।

भाग्य देता है पूरा साथ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातक जिसके लाल रंग के नाखून होते हैं, उन लोगों पर भाग्य की विशेष कृपा मानी जाती है। इन्हें जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

सुखी वैवाहिक जीवन

ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल माना जाता है, क्योंकि इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुख से बीतता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल और पारिवारिक सुख इन्हें आसानी से प्राप्त होता है।

उच्च पद और भौतिक सुख

अगर ये लोग शिक्षित हों तो उच्च पद प्राप्त करते हैं। अगर एक लाइन में इनके बारे में कहा जाये तो लाल रंग के नाखून वाले लोगों को जीवन की लगभग सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Nail Polish के रंगों में छिपा है सफलता का राज, दिन के अनुसार लगाएं नेल पेंट और फिर देखें चमत्कार! 

Hair Fall Solution In Astrology: तेजी से झड़ रहे हैं बाल? तो इन ग्रहों को करें मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।