Hair Fall Solution In Astrology: आज के समय में कई लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। जिससे मुक्ति पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन जब लाख जतन के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता तो निराशा काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार बालों के झड़ने का कारण आपकी कुंडली के खराब ग्रह होते हैं। ऐसे में ज्योतिष कहता है कि अगर आप इन ग्रहों को मजबूत कर लें तो काफी हद तक हेयर फॉल की समस्या से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं कुंडली में किन ग्रहों के कारण तेजी से झड़ने लगते हैं बाल और इसे ठीक करने के क्या उपाय हैं।
बाल झड़ने के ज्योतिषीय कारण (Hair Fall Reason)
- ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य को हड्डियों और सिर का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में सूर्य नीच स्थिति में है या राहु-शनि से पीड़ित है तो स्कैल्प कमजोर हो जाती है। जिससे बाल टूटने लगते हैं और अगर इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो सकता है।
- ज्योतिष में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। यदि अचानक से बहुत बाल झड़ने लगे हैं तो समझ लें कि राहु अशुभ स्थिति में बैठा है। कहते हैं राहु यदि धनु या वृश्चिक राशि में स्थित हो और सूर्य पर इसकी दृष्टि पड़ रही हो तो बाल झड़ने की समस्या काफी ज्यादा रहती है।
- बालों के झड़ने का संबंध शनि ग्रह से भी होता है। यदि कुंडली में शनि नीच राशि में हो या छठे और आठवें भाव में स्थित हो तब बाल हल्के होने लगते हैं।
- अगर कुंडली के किसी भाव में सूर्य, राहु और केतु एक साथ बैठे हों या सूर्य छठे या आठवें भाव में हो तो भी गंजेपन की समस्या उत्पन्न होती है।
- इसके अलावा यदि बुध ग्रह नीच राशि में हो या कुंडली के छठे या आठवें भाव में हो तो व्यक्ति को धीरे-धीरे गंजा होने लगता है।
बालों का झड़ने रोकने के ज्योतिषीय उपाय (Hair Fall Solution)
- रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होगा जिससे बालों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी।
- राहु और शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल या लोहे की वस्तु का दान करें। इससे गंजापन का शिकार होने से बच जाएंगे।
- रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखें और उसे सुबह पी लें। इससे सूर्य ग्रह बलवान होता है जिससे शरीर के दोष दूर होने लगते हैं।
- बुध को मजबूत करने के लिए नहाने के पानी में थोड़ी सी नीम की पत्तियां या इलायची जरूर डालें। कुछ दिन ये उपाय करने से आपको रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा।
- इसके अलावा अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला या अंगूठी धारण करने से बुध और सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं जिससे बालों की समस्या से राहत मिलती है।
- अगर राहु काफी कमजोर है तो प्रतिदिन उसके मंत्रों का जाप करें इससे आप देखेंगे कि आपके बाल धीरे-धीरे अच्छे होने लगे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: