1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या स्वेटर और जैकेट्स को बिना धोए रख सकते हैं, खराब होने से बचाने के लिए क्या उपाय जरूर करने चाहिए

क्या स्वेटर और जैकेट्स को बिना धोए रख सकते हैं, खराब होने से बचाने के लिए क्या उपाय जरूर करने चाहिए

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 05, 2026 12:17 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 12:17 pm IST

Keep Sweaters And Jackets Without Washing: सर्दी का मौसम अब जाने वाला है। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि स्वेटर और जैकेट्स को धोकर रखना चाहिए या बिना धोए भी रख सकते हैं। तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

स्वेटर और जैकेट को कैसे रखें- India TV Hindi
स्वेटर और जैकेट को कैसे रखें Image Source : FREEPIK

अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि स्वेटर और जैकेट्स को बैग में धोकर रखें या जब अगला सीजन आए तभी ड्राई क्लीन या वॉश करें। इसका कारण है कि जब आप लंबे समय तक स्वेटर या जैकेट को पैक करके रख देते हैं और फिर सर्दी आने पर इस्तेमाल करते हैं तो कई बार कपड़ों में अजीब सी स्मैल आने लगती है। महीनों से बंद रखे कपड़ों को सीधे ही पहनने का मन नहीं करता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो जान लें कि क्या स्वेटर और जैकेट्स को बिना धोए पैकग करके रख सकते हैं?

क्या स्वेटर और जैकेट्स को बिना धोए रख सकते हैं?

धूप में सुखाएं- स्वेटर और जैकेट्स काफी मोटे होते हैं और बार बार धोने से इनकी चमक और कपड़ा खराब होने का डर रहता है। इसलिए अगर कपड़े पर कोई दाग-धब्बे या खाना या गंदगी नजर नहीं आ रही है तो आप उन्हें बिना धोए भी रख सकते हैं। इसके लिए कपड़े को एक दिन अच्छी धूप में सुखा दें। इससे ऊनी कपड़ों में आ रही बदबू और सीलन दूर हो जाएगी। 

नींबू के छिलके से दूर होगी बदबू- अगर जैकेट और स्वेटर में स्मैल आ रही है तो इसके लिए नींबू के छिलकों को किसी सूती कपड़े में बांधकर कपड़ों की अलमारी में रख दें। इससे कपड़ों में पैदा होने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाएंग और बदबू भी दूर हो जाएगी।

हैंड स्टीमर का उपयोग करें- अगर जैकेट में कहीं कुछ गंदगी लगी है या सिलवटें आ रही हैं तो आप हैंड स्टीमर से साफ करके और धूप में सुखाकर भी रख सकते हैं। इससे कपड़े में मौजूद बैक्टीरिया कम हो जाएंगे और गंदगी भी साफ हो जाएगी। इस तरह बिना धोए जैकेट और स्वेटर को रख सकते हैं।

अगर कपड़े पर कही किसी तरह के दाग लगे हैं कोई खाना गिरा है तो ऐसे कपड़ों को वॉश करके या कपड़े के उस हिस्से को अच्छी तरह से साफ करके ही रखें। ज्यादा गंदे कपड़ों को बिना धोए रखने से उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे आपका कीमती कपड़ा खराब हो सकता है और बदबू परेशान कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल