1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 5 February 2026 Rashifal: आज संकष्टी गणेश चतुर्थी का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा बहुत ही शुभ, करियर-कारोबार में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

5 February 2026 Rashifal: आज संकष्टी गणेश चतुर्थी का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा बहुत ही शुभ, करियर-कारोबार में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Feb 05, 2026 06:23 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:26 am IST

5 February 2026 Ka Rashifal: आज चतुर्थी तिथि, सुकर्मा योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आज कुछ राशियों को धन लाभ के योग हैं तो कुछ को करियर और पारिवारिक मामलों में सोच समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है।

5 February 2026 ka Rashifal- India TV Hindi
आज 5 फरवरी 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

5 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 58 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जा रहा है। ऐसे में ग्रह नक्षत्रों की चाल सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। आज का दिन किस राशि के लिए लाभदायक रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है, आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल। 

मेष राशि: बिजनेसमैन को अचानक होगा धनलाभ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो परिवार वालों की राय भी ले लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 5

वृष राशि: आज काम में मन लगेगा

वृष राशि वालों आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

  • शुभ रंग - ब्लू
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि:  कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशि: शादी की बात फाइनल होगी

कर्क राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। आज नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। शादी की बात फाइनल होगी। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग - ग्रीन
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशि: खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - यैलो
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशि: काम का बोझ अधिक रहेगा

कन्या राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

  • शुभ रंग - ब्लू
  • शुभ अंक - 9

तुला राशि: रुका हुआ पैसा मिल सकता है

तुला राशि वालों का दिन आज ठीक ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा सोच विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

शुभ रंग - ब्लू
शुभ अंक - 1

धनु राशि: राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा

धनु राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे।
शुभ रंग - पर्पल
शुभ अंक - 3

मकर राशि: अफवाहों पर ध्यान न दें

मकर राशि वालों आज का दिन घूमने फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 6

कुम्भ राशि: पुराने काम आसानी से हो जाएंगे

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार को लेकर साझेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आने से मन खुशहाल रहेगा।

  • शुभ रंग - यैलो
  • शुभ अंक - 4

मीन राशि: आत्मविश्वास बनाए रखने से काम

मीन राशि वालों आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

आज इन राशि वालों को अपने रिश्ते को देना होगा टाइम, सोच-समझकर ही लें कोई फैसला, पढ़ें लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।