1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. PHOTOS: 'पंखों वाला चोर'! कबूतर उड़ा ले गया 1 लाख रुपये की सोने की चेन, अटक गईं सभी की सांसें

PHOTOS: 'पंखों वाला चोर'! कबूतर उड़ा ले गया 1 लाख रुपये की सोने की चेन, अटक गईं सभी की सांसें

Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Vineet Kumar Singh
Published : Feb 05, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 09:26 pm IST
राजस्थान के नागौर जिले में स्थित डेगाना शहर के सराफा बाजार में आज एक बेहद अनोखी और हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एक कबूतर ने ज्वेलरी दुकान से करीब 1 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ान भर ली और बाजार की छत पर जा बैठ गया। इस घटना से पूरे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी हैरान रह गए।
1/5 Image Source : Reporter Input
राजस्थान के नागौर जिले में स्थित डेगाना शहर के सराफा बाजार में आज एक बेहद अनोखी और हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एक कबूतर ने ज्वेलरी दुकान से करीब 1 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ान भर ली और बाजार की छत पर जा बैठ गया। इस घटना से पूरे बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी हैरान रह गए।
जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक ज्वेलरी दुकान के ऊपरी कमरे में कारीगर दोपहर करीब 12 बजे सोने के गहने तैयार कर रहे थे। इसी दौरान कमरे की खिड़की के पास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। अचानक एक कबूतर अंदर घुसा और तैयार हो रही 7 ग्राम सोने की चेन को अपनी चोंच में दबा लिया। चेन को गर्दन हिलाने पर वह उसके गले में भी आ गई।
2/5 Image Source : Reporter Input
जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक ज्वेलरी दुकान के ऊपरी कमरे में कारीगर दोपहर करीब 12 बजे सोने के गहने तैयार कर रहे थे। इसी दौरान कमरे की खिड़की के पास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। अचानक एक कबूतर अंदर घुसा और तैयार हो रही 7 ग्राम सोने की चेन को अपनी चोंच में दबा लिया। चेन को गर्दन हिलाने पर वह उसके गले में भी आ गई।
कबूतर ने चेन लेकर देखते ही देखते दुकान से उड़ान भरी और पास की छत पर जा बैठा। इस दृश्य को देखकर दुकान में मौजूद कारीगर और व्यापारी कुछ पलों के लिए हैरान रह गए। व्यापारियों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत कबूतर पर नजर रखी और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी।
3/5 Image Source : Reporter Input
कबूतर ने चेन लेकर देखते ही देखते दुकान से उड़ान भरी और पास की छत पर जा बैठा। इस दृश्य को देखकर दुकान में मौजूद कारीगर और व्यापारी कुछ पलों के लिए हैरान रह गए। व्यापारियों और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत कबूतर पर नजर रखी और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी।
काफी देर की मशक्कत, चिल्लाहट और कोशिशों के बाद कबूतर उड़ गया और सोने की चेन छत पर गिर गई, जिसे सुरक्षित वापस ले लिया गया। चेन पूरी तरह सही सलामत मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
4/5 Image Source : Reporter Input
काफी देर की मशक्कत, चिल्लाहट और कोशिशों के बाद कबूतर उड़ गया और सोने की चेन छत पर गिर गई, जिसे सुरक्षित वापस ले लिया गया। चेन पूरी तरह सही सलामत मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
सराफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते चोरी की घटनाओं से पहले ही चिंता बनी रहती है। लेकिन कबूतर द्वारा सोना ले जाने जैसी घटना यहां पहली बार सामने आई है। इस अनोखे किस्से ने पूरे बाजार में खूब चर्चा बटोरी और लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं।
5/5 Image Source : Reporter Input

Advertisement