इस महाशिवरात्रि अच्छी नौकरी और धन लाभ के लिए कर लें अपराजिता फूल के अचूक उपाय, भोलेनाथ दूर कर देंगे आर्थिक तंगी
इस महाशिवरात्रि अच्छी नौकरी और धन लाभ के लिए कर लें अपराजिता फूल के अचूक उपाय, भोलेनाथ दूर कर देंगे आर्थिक तंगी
Mahashivratri Remedies: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन पर्व माना जाता है। इस दिन शिव जी की पूजा करते हैं और उन्हें प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं। अपराजिता का फूल भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दिन अपराजिता के फूल से जुड़े उपाय करने से कई परेशानियां दूर होती हैं।
Published : Feb 05, 2026 10:25 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 10:25 pm IST
1/8Image Source : Pexels
Mahashivratri Money and Job Remedies: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन पर्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से शिव जी की पूजा करते हैं और उन्हें प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं। अपराजिता का फूल भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। नीले और सफेद रंग का यह फूल आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता के फूल से जुड़े उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
2/8Image Source : India tv
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपराजिता का फूल शिव जी की विशेष कृपा दिलाने वाला माना जाता है। यह फूल मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सफलता से जुड़ा हुआ है। महाशिवरात्रि के दिन इस फूल से किए गए उपाय करियर, धन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी बाधाओं को कम करने में सहायक होते हैं।
3/8Image Source : Pexels
अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या लगातार धन हानि हो रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जाकर 11 अपराजिता के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें। इनमें से एक फूल घर ले आएं और उसे सुखाकर तिजोरी या पर्स में रखें। मान्यता है कि इससे धन आकर्षित होता है और पैसों की तंगी कम होने लगती है।
4/8Image Source : Pexels
अगर मेहनत के बाद भी नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल शिव जी को अर्पित करें। इसके साथ शिव पंचाक्षर स्तोत्र का कम से कम 51 बार जाप करें। पूजा के बाद उस फूल को घर लाकर अपने वर्कप्लेस पर रखें। इससे प्रमोशन के योग बनने की मान्यता है।
5/8Image Source : Pexels
अगर विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन दो अपराजिता के फूल पानी से भरे लोटे में डालें और उसी जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद उन फूलों को घर लाकर धन स्थान पर रखें।
6/8Image Source : Pexels
महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल और कुछ अक्षत सफेद कपड़े में बांध लें। इस पोटली को पूजा स्थान में 11 दिन तक रखें। 11वें दिन इसे बहते जल में प्रवाहित करें। इस उपाय से परीक्षा में सफलता और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
7/8Image Source : Pexels
महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल शिवलिंग पर अर्पित करने के साथ पूरी श्रद्धा से पूजा करें। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं।
8/8Image Source : Pexels
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।