1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. वास्तु के अनुसार पितृपक्ष में प्रतिदिन करने चाहिए 3 काम, रोग-दोष और दरिद्रता से मिल सकती है मुक्ति

वास्तु के अनुसार पितृपक्ष में प्रतिदिन करने चाहिए 3 काम, रोग-दोष और दरिद्रता से मिल सकती है मुक्ति

पितृपक्ष के दौरान वास्तु में बताए गए कुछ उपायों को प्रतिदिन करना बेहद शुभ माना गया है। इन उपायों को करने से जीवन में सुख फल आपको मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Sep 25, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 06:52 pm IST
पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध-तर्पण के साथ ही वास्तु के कुछ उपाय भी आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। इन उपायों को पितृपक्ष में प्रतिदिन करने से आपको पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आ सकते हैं। ये उपाय पितरों की आत्मा को तृप्त करने वाले भी माने जाते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
1/4 Image Source : Pinterest

पितृपक्ष के 16 दिनों में आपको प्रतिदिन घर की दहलीज को साफ करने के बाद इस पर गंगाजल या फिर साफ जल का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
2/4 Image Source : Magnific
पितृपक्ष के 16 दिनों में आपको प्रतिदिन घर की दहलीज को साफ करने के बाद इस पर गंगाजल या फिर साफ जल का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है इसलिए प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद इस दिशा में आपको सुबह और शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार में सुख-शांति आती है और रोग-दोष, दरिद्रता से आप मुक्त हो सकते हैं।
3/4 Image Source : Magnific
वास्तु में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है इसलिए प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद इस दिशा में आपको सुबह और शाम के समय दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार में सुख-शांति आती है और रोग-दोष, दरिद्रता से आप मुक्त हो सकते हैं।
पितृपक्ष के दौरान आपको प्रतिदिन पितरों की तस्वीर की साफ-सफाई करके उसपर नई फूल माला अर्पित करनी चाहिए। फूल-माला अर्पित न करे पाएं तो केवल कुछ फूल लेकर पितरों की तस्वीर के सामने भी आप रख सकते हैं। यह उपाय भी पितरों को प्रसन्न करता है और पितृदोष से आपको मुक्ति मिल सकती है।
4/4 Image Source : Magnific

Advertisement