1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. ODIs में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली सबसे आगे

ODIs में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली सबसे आगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान तो शुभ​मन गिल हैं, लेकिन सभी की नजर विशेष तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है।

Written By: Pankaj Mishra
Published : Sep 25, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 06:42 pm IST
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान तो शुभ​मन गिल हैं, लेकिन सभी की नजर विशेष तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। इस बीच सीरीज के शुरू होने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। चलिए टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताते हैं।
1/6 Image Source : pti

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैच खेलकर 9 शतक लगााए हैं। वे बाकी भारतीय बल्लेबाजों से इस मामले में बहुत आगे हैं।
2/6 Image Source : ap
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैच खेलकर 9 शतक लगााए हैं। वे बाकी भारतीय बल्लेबाजों से इस मामले में बहुत आगे हैं।
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। अपने करियर में सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेलकर 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने 11 अर्धशतक भी जमाने में कामयाबी हासिल की है।
3/6 Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। अपने करियर में सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेलकर 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने 11 अर्धशतक भी जमाने में कामयाबी हासिल की है।
युवराज सिंह तीसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर में 31 मैच खेलकर 3 शतक लगाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
4/6 Image Source : getty
युवराज सिंह तीसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर में 31 मैच खेलकर 3 शतक लगाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
रोहित शर्मा की बात करें तो वे नंबर 4 पर आते हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैच खेलकर अब तक तीन शतक लगाने का काम किया है। वे इस सीरीज के दौरान एक और शतक लगाते हैं तो युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे।
5/6 Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात करें तो वे नंबर 4 पर आते हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैच खेलकर अब तक तीन शतक लगाने का काम किया है। वे इस सीरीज के दौरान एक और शतक लगाते हैं तो युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे।
राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में आते हैं। अपने वनडे ​करियर में द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैच खेलकर 3 शतक लगाए हैं। उनके नाम आठ अर्धशतक भी हैं।
6/6 Image Source : getty

Advertisement