यूरिक एसिड होगा कंट्रोल, बस रोजाना पिएं बस ये एक ड्रिंक, घर पर आसानी से करें तैयार
यूरिक एसिड होगा कंट्रोल, बस रोजाना पिएं बस ये एक ड्रिंक, घर पर आसानी से करें तैयार
यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक बाय-प्रोडक्ट है। जब शरीर में प्यूरिन नाम का प्रोटीन-युक्त तत्त्व टूटता है, तब यूरिक एसिड बनता है। अगर समय पर इसे कंट्रोल न किया जाए तो गठिया भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि यूपिक एसिड को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।
Published : Sep 25, 2026 02:14 pm IST, Updated : Sep 25, 2026 03:16 pm IST
1/5Image Source : magnific
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से जोड़ों में दर्द सूजन की समस्या होती है। खासकर घुटने और अंगूठे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
2/5Image Source : magnific
समय के साथ अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो गठिया जैसी बीमारी भी हो सकती है। इसमें काफी तेज दर्द होता है। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाओं का भी सेवन किया जाता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि एक घरेलू ड्रिंक के जरिए भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
3/5Image Source : magnific
डॉक्टर सलीम जैदी एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और यूरिक एसिड को कंट्रोसल कर सकते हैं।
4/5Image Source : magnific
इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच साबूत धनिया, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच मेथी के दाने, एक चुटकी काली मिर्च लें।
5/5Image Source : magnific
इसे तैयार करने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसे गर्म करें। जब पानी गरम हो जाए तो इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच साबूत धनिया, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच मेथी के दाने, एक चुटकी काली मिर्च डाल दें। इसे 10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें। जब ये उबल जाए तो इसे छानकर एक गिलास में निकाल लें। आप चाहें तो टेस्ट के लिए इसमें शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। फिर इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। जल्द असर दिखेगा।