शनि की बदलेगी चाल, 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रुके काम होने और धन लाभ के संकेत
शनि की बदलेगी चाल, 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रुके काम होने और धन लाभ के संकेत
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन सकते हैं। जानिए किन 4 राशियों को मिल सकता है फायदा।
Published : Sep 25, 2026 12:38 pm IST, Updated : Sep 25, 2026 12:38 pm IST
1/5Image Source : india tv
ज्योतिष में शनि को कर्म और अनुशासन से जुड़ा ग्रह माना जाता है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ने की मान्यता है। 9 अक्टूबर से शनि के नक्षत्र परिवर्तन के चलते कुछ राशि वालों के करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
2/5Image Source : india tv
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मामलों में लाभदायक रह सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं।
3/5Image Source : india tv
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बन सकते हैं। वहीं कारोबार करने वालों को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
4/5Image Source : india tv
मकर राशि के लोगों के लिए शनि का यह परिवर्तन करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने की संभावना है।
5/5Image Source : india tv
कुंभ राशि वालों के लिए समय आर्थिक रूप से अनुकूल रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ कमाई बढ़ने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी सुधार देखने को मिल सकता है।