इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में शतकीय पारी खेलना बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता है, जिसमें घर पर सेंचुरी लगाना और मुश्किल है। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।
Published : Sep 25, 2026 01:52 pm IST, Updated : Sep 25, 2026 01:52 pm IST
1/6Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले एक दशक में बल्लेबाजों का काफी दबदबा देखने को मिला है जिसके पीछे टी20 फॉर्मेट को एक बड़ा कारण माना जा सकता है, जिसमें वह आसानी से बड़े स्कोर बनाने में कामयाब होते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि इसके बावजूद एक खिलाड़ी के लिए सेंचुरी बनाना और अपने फॉर्म को बरकरार रखना आसान काम नहीं रहता है। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट घर पर सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर जिनकी गिनती सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में की जाती है, वह इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर कुल 258 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 313 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.32 के औसत से कुल 14192 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से कुल 42 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AP
विराट कोहली जिनके पास इस लिस्ट में अभी पहली पोजीशन पर पहुंचने का शानदार मौका है वह दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर घर पर 231 मैच खेले हैं, जिसमें 259 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58.35 के औसत से 12780 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 41 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जिनकी गिनती महान बल्लेबाजों में की जाती है वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर कुल 249 मैच खेले हैं जिसमें 308 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.69 के औसत से 13117 रन बनाए हैं। इस दौरान पोंटिंग के बल्ले से 36 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AP
इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में शामिल जो रूट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रूट ने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 202 मैच खेले हैं जिसमें 264 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 52.42 के औसत से 12057 रन बनाए हैं, तो वहीं उनके बल्ले से 34 शतकीय पारियां घर पर देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवीं पोजीशन पर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने घर पर 158 मैचों में खेलते हुए 200 पारियों में बल्लेबाजी की है और 51.61 के औसत से 9601 रन बनाए जिसमें उनके वॉर्नर के बल्ले से 31 शतकीय पारियां देखने को मिली।