Shukrawar Ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान? शुक्रवार के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, भर जाएगी तिजोरी
Shukrawar Ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान? शुक्रवार के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, भर जाएगी तिजोरी
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को किए गए कुछ खास उपाय जीवन में धन, सुख और समृद्धि ला सकते हैं। अगर लगातार आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं या मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा, तो शुक्र को मजबूत करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ये सरल उपाय आजमाए जा सकते हैं।
Published : Feb 06, 2026 03:55 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 03:55 pm IST
1/7Image Source : India tv
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन में धन, सुख और समृद्धि ला सकते हैं। अगर लगातार आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं या मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा, तो शुक्रवार के ये सरल उपाय आजमाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये उपाय बहुत आसान हैं और इन्हें कोई भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ कर सकता है।
2/7Image Source : Canva
धन की स्थिरता और बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार को तिजोरी से जुड़ा एक खास उपाय किया जाता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े में 5 कौड़ियां, 1 चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर या लौंग बांधकर उस जगह रखें, जहां पैसा या गहने रखे जाते हैं। मान्यता है कि इससे धन का प्रवाह बना रहता है और खर्च पर नियंत्रण होता है।
3/7Image Source : pexels
शुक्रवार की शाम माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई जैसे खीर या बताशे अर्पित करें। पूजा के दौरान मन शांत रखें और सच्चे मन से धन और सुख की कामना करें।
4/7Image Source : india tv
अगर जीवन में बार-बार धन संबंधी रुकावटें आ रही हैं और छोटी-छोटी सुख-सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ता है तो यह उपाय असरदार माना गया है। सुबह स्नान करते समय पानी में थोड़ा गंगाजल और गुलाब जल या इत्र मिलाकर स्नान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।
5/7Image Source : Pexels
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सच्चे मन से दान करें। शास्त्रों में दान का भी शुक्रवार से गहरा संबंध बताया गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, चावल, चीनी या सफेद कपड़े दान करें। माना जाता है कि इससे आर्थिक बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं।
6/7Image Source : file image
इसके अलावा आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए देवी लक्ष्मी का एक मंत्र बेहद असरदार माना गया है। शुक्रवार के दिन "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करने से धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।
7/7Image Source : Pexels
शुक्रवार के दिन शाम के समय काली चींटियों को शक्कर या शक्कर मिला आटा खिलाना भी एक प्रभावी उपाय माना गया है। इससे आर्थिक तंगी कम होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।