1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. घड़ियों का बिजनेस बढ़ाएगी टाइटन, छोटी और उभरती हुई कंपनियों में निवेश करने के साथ ही अधिग्रहण के लिए भी तैयार

घड़ियों का बिजनेस बढ़ाएगी टाइटन, छोटी और उभरती हुई कंपनियों में निवेश करने के साथ ही अधिग्रहण के लिए भी तैयार

टाइटन कंपनी की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) रंजनी कृष्णास्वामी ने कहा कि इस साल शादी का सीजन जल्दी शुरू होने और दीपावली देरी से आने के कारण भी मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Sep 21, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 12:43 pm IST
देश की रिस्ट वॉच बनाने वाली कंपनी टाइटन अपने प्रीमियम और लग्जरी वॉच बिजनेस का विस्तार कर रही है। इस विस्तार के तहत, टाइटन ग्रोथ की रणनीति के तहत छोटी और उभरती हुई घड़ी कंपनियों में निवेश या उनका अधिग्रहण करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी को इस साल त्योहारी सीजन में कंज्यूमर डिमांड मजबूत रहने की उम्मीद है।
1/5 Image Source : titan

टाइटन कंपनी की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) रंजनी कृष्णास्वामी ने कहा कि इस साल शादी का सीजन जल्दी शुरू होने और दीपावली देरी से आने के कारण भी मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने ये भी माना कि कंपनी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अपनी सप्लाई क्षमता को भी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
2/5 Image Source : Titan

रंजनी कृष्णास्वामी ने कहा, ''हम बहुत मजबूत मांग देख रहे हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही है। हम बहुत आशावादी हैं और सच कहें तो मांग पूरी करने के लिए जरूरी क्षमता सुनिश्चित करने में हमें चुनौती आ रही है।''
3/5 Image Source : Titan
रंजनी कृष्णास्वामी ने कहा, ''हम बहुत मजबूत मांग देख रहे हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत काफी अच्छी रही है। हम बहुत आशावादी हैं और सच कहें तो मांग पूरी करने के लिए जरूरी क्षमता सुनिश्चित करने में हमें चुनौती आ रही है।''
कंपनी की ग्रोथ की रणनीति के तहत अधिग्रहण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टाइटन ऐसे मौकों का मूल्यांकन कर रही है जो कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ की प्लानिंग के हिसाब से हों और अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में उसकी मौजूदगी को मजबूत करने में मदद करें। उन्होंने टाइटन ग्रुप के ज्वैलरी बिजनेस में किए गए पिछले अधिग्रहणों का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश करने या उनका अधिग्रहण करने पर भी विचार कर सकती है।
4/5 Image Source : Titan

बताते चलें कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के पोर्टफोलियो में सिर्फ घड़ियां ही नहीं बल्कि ज्वैलरी, आईवियर, कपड़े और एक्सेसरीज भी हैं। टाइटन के प्रमुख ब्रांड्स में टाइटन, सोनाटा, तनिष्क, जोया, मिआ, कैरेटलेन, बियॉन, टाइटन आई प्लस, फास्ट्रैक, तनेरा, स्किन और इर्थ के नाम भी शामिल हैं। टाइटन, घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट टाटा ग्रुप की एक प्रमुख और बड़ी कंपनी है। बीएसई के मुताबिक, टाइटन का मौजूदा मार्केट कैप 4,30,576.29 करोड़ रुपये है।
5/5 Image Source : Titan

Advertisement