कानों में झुमके से बढ़ेगा चेहरे पर नूर, देखें आलिया भट्ट के लेटेस्ट झुमकों के स्टाइल
कानों में झुमके से बढ़ेगा चेहरे पर नूर, देखें आलिया भट्ट के लेटेस्ट झुमकों के स्टाइल
शादी हो या कोई फंक्शन खूबसूरत इयररिंग आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। साड़ी और सूट हर लुक में ईयर रिंग्स पर सभी की नजर होती है। इन दिनों हेवी चेन इयररिंग्स का काफी फैशन है। आप आलिया भट्ट के इन इयररिंग को कॉपी कर सकते हैं।
Published : Sep 21, 2026 01:46 pm IST, Updated : Sep 21, 2026 01:46 pm IST
1/5Image Source : Insta: @aliaabhatt
त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आपको किसी भी फंक्शन में साड़ी और लहंगे के साथ रॉयल लुक चाहिए तो हेवी चेन इयररिंग्स पहन सकती हैं। आलिया भट्ट अपनी साड़ी और सूट के साथ भारी झुमके पहनती हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आप भी इस तरह के इयररिंग्स पहन सकती हैं।
2/5Image Source : Insta: @aliaabhatt
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने सूट और साड़ी लुक के साथ अक्सर चेन वाले इयररिंग्स पहने नजर आती हैं। हाल ही में आलिया ने गणेश उत्सव के दौरान पिंक सूट के साथ मून शेप के हैवी चेन वाले इयररिंग्स पहने हैं। जो दिखने में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
3/5Image Source : Insta: @aliaabhatt
आलिया ने अपनी दोस्त की शादी में ग्रे साड़ी के साथ हैवी चेन वाले इयररिंग पहने थे। गोल इयररिंग को हैवी तीन लेयर वाली चेन के साथ पहना है। वहीं आलिया की दोस्त ने भी गोल ईयर रिंग विद चेन पहने हैं। आप इसे साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
4/5Image Source : Insta: @aliaabhatt
साड़ी पर अगर आपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है तो इस तरह के इयररिंग आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आप आलिया की तरह गोल्डन झुमकियों वाली चेन के इयर रिंग्स पहन सकती हैं।
5/5Image Source : Insta: @aliaabhatt
अगर आपको हल्के इयररिंग पसंद हैं तो उसके साथ हैवी चेन वाले इयर रिंग पहन सकती हैं। खुले बाल हों या चोटी और जूड़ा हो हर तरह के स्टाइल और आउटफिट के साथ ऐसे इयररिंग अच्छे लगते हैं।