1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साधारण मसाला नहीं है केसर, इसका पानी पीने से कम हो सकता है बीमारियों का खतरा, बनाने का तरीका भी जान लीजिए

साधारण मसाला नहीं है केसर, इसका पानी पीने से कम हो सकता है बीमारियों का खतरा, बनाने का तरीका भी जान लीजिए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 08, 2026 06:17 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 06:17 pm IST

Saffron water health benefits: क्या आप जानते हैं कि केसर में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है? आइए केसर का पानी पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

केसर का पानी- India TV Hindi
केसर का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आप भी केसर को रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साधारण सा मसाला समझते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। केसर और केसर का पानी आपकी सेहत को सुधारने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी पीते हैं, तो आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है...

कम होगा बीमारियों का खतरा- गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। केसर का पानी मूड को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप तनाव और चिंता को कम करना चाहते हैं, तो केसर के पानी को डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर केसर का पानी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आपकी इम्युनिटी कमजोर है और आप इस वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप केसर का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं केसर का पानी- एक कप गुनगुने पानी में या फिर दूध में 5-6 केसर के धागे डाल दीजिए। अब आपको रात भर के लिए या फिर अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो कम से कम 10-15 मिनट के लिए केसर के धागों को भिगोकर रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप इस पानी को हल्का उबाल भी सकते हैं। इस ड्रिंक के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद या फिर इलायची पाउडर मिला सकते हैं। आप इस ड्रिंक को छानकर सुबह खाली पेट या फिर सोने से पहले पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।