मुंबई: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव शनिवार (7 फरवरी) को संपन्न हुए थे, जिसमें लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन चुनावों के नतीजे 9 फरवरी (सोमवार) को सामने आएंगे। यानी आज उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा कि उन्हें इस चुनाव में जीत मिलेगी या हार का मुंह देखना पड़ेगा। सियासी दल और उम्मीदवार, चुनाव नतीजों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कितनी सीटों पर कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर?
731 जिला परिषद सीटों (369 महिलाएं, 83 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति, 191 अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए 2,624 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं 1,462 पंचायत समिति सीटों (731 महिलाएं, 166 अनुसूचित जाति, 38 अनुसूचित जनजाति, 342 अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए 4,814 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।
कितने मतदाता थे?
मतदाताओं में 1.06 करोड़ पुरुष, 1.02 करोड़ महिलाएं और 468 अन्य वर्ग के शामिल थे।
चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने किए थे विशेष इंतजाम
चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 1.28 लाख कर्मियों, 125 रिटर्निंग अधिकारियों, 51,537 ईवीएम नियंत्रण इकाइयों और 1.10 लाख मतपत्र इकाइयों को तैनात किया था। मतदाताओं ने जिला परिषदों के लिए सफेद और पंचायत समितियों के लिए गुलाबी रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल किया था।
सुबह-सुबह मतदान करने वालों में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी शामिल थीं। उन्होंने अपने बेटे पार्थ के साथ बारामती के काटेवाड़ी स्कूल में वोट डाला था। गौरतलब है कि अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद उनकी पत्नी ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।
टेबल में देखें पूरा डाटा
| कितनी सीटों पर चुनाव हुए? | 731 जिला परिषद सीट और 1,462 पंचायत समिति सीट |
| जिला परिषद सीटों के लिए कितने उम्मीदवार थे? | 2,624 उम्मीदवार |
| पंचायत समिति सीटों के लिए कितने उम्मीदवार थे? | 4,814 उम्मीदवार |
| कितने पुरुष मतदाता थे? | 1.06 करोड़ पुरुष मतदाता |
| कितनी महिला मतदाता थीं? | 1.02 करोड़ महिला मतदाता |
| अन्य वर्ग के कितने मतदाता थे? | 468 मतदाता |
| जिला परिषद सीटों पर किस वर्ग के उम्मीदवार थे? | 369 महिलाएं, 83 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति, 191 अन्य पिछड़ा वर्ग |
| पंचायत समिति सीटों पर किस वर्ग के उम्मीदवार थे? | 731 महिलाएं, 166 अनुसूचित जाति, 38 अनुसूचित जनजाति, 342 अन्य पिछड़ा वर्ग |


