1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई? क्रिकेट होस्ट के साथ प्यार में है खूबसूरत हीरोइन, बिना चोरी-छुपे बनाया रिश्ता

बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई? क्रिकेट होस्ट के साथ प्यार में है खूबसूरत हीरोइन, बिना चोरी-छुपे बनाया रिश्ता

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 08, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 11:31 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों बीते कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं।

Kritika Kamra And Gaurav Kapoor- India TV Hindi
कृतिका कामरा और गौरव कपूर Image Source : INSTAGRAM@KKAMRA

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई फिल्मी दुनिया की हीरोइन्स ने क्रिकेटर्स को अपना हमसफर चुना है। अब एक और खूबसूरत बॉलीवुड हीरोइन की एक क्रिकेट होस्ट के साथ प्रेम कहानी सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं ये कपल खुलेआम प्यार का इजहार भी कर चुका है और अब शादी की चर्चा भी शुरू हो गई है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट शो होस्ट गौरव कपूर की। 

शादी की सामने आ रही खबरें

अभिनेत्री कृतिका कामरा और भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के बीच शादी की शहनाई बजने वाली है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 10 दिसंबर, 2025 को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते की पुष्टि की। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, 'कृतिका और गौरव एक साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। वे मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में शादी करने की योजना बना रहे हैं।' खबरों के मुताबिक, यह जोड़ा मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने की योजना बना रहा है। कृतिका और गौरव अभी भी शादी के कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

बीते साल कन्फर्म किया था रिश्ता

बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की लवस्टोरी बीते कुछ समय पहले शुरू हुई थी। दोनों कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कृतिका ने 10 दिसंबर 2025 यानी बीते साल ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। कृतिका ने गौरव के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी कृतिका ने गौरव को डेट करने की बात स्वीकारी थी। अब देखना होगा कि क्या दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं या नहीं। गौरव कपूर एक क्रिकेट होस्ट हैं और एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- फिर से साथ काम करेंगे शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना? कॉकटेल 2 में फिर दिखेगा लव ट्रायंगल

300 करोड़ पार कर गई बॉर्डर 2 की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है दहाड़, अब ओ रोमियो की आई बारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन