1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया दौरे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी जयराज से मिले PM मोदी, जिन्होंने "आजाद हिंद फौज में किया था काम"

मलेशिया दौरे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी जयराज से मिले PM मोदी, जिन्होंने "आजाद हिंद फौज में किया था काम"

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 08, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 04:30 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 2 दिवसीय मलेशिया दौरे के दौरान आजाद हिंद फौज के वयोवृद्ध नेता जयराज राजा राव से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया है।

आजाद हिंद फौज के वेटरन जयराज राजा राव से मिलते पीएम मोदी।- India TV Hindi
आजाद हिंद फौज के वेटरन जयराज राजा राव से मिलते पीएम मोदी। Image Source : X@NARENDRAMODI

कुआलालंपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुआलालंपुर में आजादी के नायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी और भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) यानी आजाद हिंद फौज के वेटरन जयराज राजा राव से मुलाकात की। उन्होंने INA के असाधारण साहस, विरासत और बलिदान के लिए सभी भारतीयों की ओर से आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज के बहादुर महिलाओं-पुरुषों के प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे, जिनके पराक्रम ने भारत के भाग्य को आकार दिया।"  

INA वेटरन से मुलाकात को बताया शानदार

पीएम मोदी ने कहा कि INA वेटरन राव से हुई मुलाकात को शानदार बताया। उन्होंने लिखा कि राव से मिलना "बहुत खास" था।  "उनका जीवन अपार साहस और बलिदान से भरा है। उनका अनुभव सुनना बहुत प्रेरणादायक था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने "INA के असाधारण साहस, विरासत और बलिदान के लिए सभी भारतीयों की ओर से आभार" व्यक्त किया।  

1943 में कुआलालंपुर में सुभाष चंद्र बोस के भाषण ने युवाओं को जोड़ा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सितंबर 1943 में कुआलालंपुर के सेलांगोर पैडांग (Dataran Merdeka या इंडिपेंडेंस स्क्वायर) में हजारों अनुयायियों को जोशीला संबोधन दिया था, जिसने कई युवाओं को भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।  वेटरन जयराज राजा राव भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल होकर उनके साथ काम किया और देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर हैं, जिसमें दोनों पक्षों ने रक्षा एवं सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहलें शुरू कीं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान को मलेशिया से पीएम मोदी का कड़ा संदेश, "भारत का आतंकवाद पर मैसेज क्लियर है, नो कंप्रोमाइज"

मोदी और अनवर इब्राहिम के लंच करते हुई इस तमिल Song की प्रस्तुति, पीएम ने कहा-मलेशियाई प्रधानमंत्री हैं MGR के फैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश