1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी, मिडटर्म चुनाव में हार के बाद नई मुसीबत में फंसे राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी, मिडटर्म चुनाव में हार के बाद नई मुसीबत में फंसे राष्ट्रपति

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Nov 06, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 01:50 pm IST

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किल में हैं। विपक्ष ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर अपनी ताकत से परिवार को अमीर बनाने का आरोप लग रहा है।

donald trump impeachment process- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की तैयारी। Image Source : AP

अमेरिका में हाल ही में आए मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर अब विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट ने अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव दोनों ही सदन में बहुमत हासिल कर लिया है। ये नतीजे ट्रंप के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं।

हर डिपार्टमेंट की जांच शुरू होगी

एक ओर मिडटर्म चुनाव परिणाम के बाद रिपब्लिकन पार्टी में फूट पड़ी हुई है। तो वहीं, दूसरी ओर डेमोक्रेट की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जमीन तैयार की जा रही है। डेमोक्रेट सांसद रॉबर्ट गार्सिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें केवल दो शब्द लिखे हैं- LAWYER UP. जानकारी के अनुसार, हाउस ओवरसाइट कमेटी के चीफ बनने वाले रॉबर्ट गार्सिया उनके ट्रंप हर डिपार्टमेंट की जांच शुरू करने वाले हैं। गार्सिया ने कहा है कि ट्रंप परिवार के व्यापारिक सौदे और भ्रष्टाचार की जांच होगी साथ ही एपस्टीन फाइलों का कथित पर्दाफाश और कवर-अप मामले में व्हाइट हाउस और न्याय विभाग की भूमिका की जांच की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दिसंबर 2019 में और जनवरी 2021 में महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा चुका है। हालांकि, दोनों ही बार ट्रंप इससे बच निकले थे।

किन मामलों की जांच होगी?

  1. ट्रंप परिवार की बिजनेस डील, करप्शन की जांच  
  2. ट्रंप, उनकी फैमिली से जुड़े क्रिप्टो-करेंसी लेन-देन की जांच 
  3. एपस्टीन फाइलों का कथित पर्दाफाश और कवर-अप
  4. इमिग्रेशन पॉलिसी और एजेंसियां के दुरुपयोग की जांच 
  5. सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की भी जांच होगी

रिपब्लिकन पार्टी दोनों सदनों में अल्पमत में

अमेरिका की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर अब विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का कंट्रोल हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी दोनों सदनों में अल्पमत में आ गई है। आपको बता दें कि इस चुनाव परिणाम का खामियाजा ट्रंप को विधायी एजेंडे में उठाना पड़ सकता है। कोई भी कानून पास कराना ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

ये भी पढ़ें- म‍िडटर्म इलेक्‍शन के बाद ट्रंप बोले- "शेयर बाजार की हालत खराब, ये सब डेमोक्रेट्स की वजह से हुआ"

अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद पार्टी में पड़ेगी फूट, वेंस और क्रूज के बदले तेवर, कैसे बदलेगी सियासत?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।