1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोदी और अनवर इब्राहिम के लंच के दौरान हुई इस तमिल Song की प्रस्तुति, पीएम ने कहा-मलेशियाई प्रधानमंत्री हैं MGR के फैन

मोदी और अनवर इब्राहिम के लंच के दौरान हुई इस तमिल Song की प्रस्तुति, पीएम ने कहा-मलेशियाई प्रधानमंत्री हैं MGR के फैन

 Published : Feb 08, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 01:21 pm IST

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी के सम्मान में लंच के समय तमिल फिल्म के एक गीत की शानदार प्रस्तुति कराई। मोदी ने कहा कि हम लोगों की तरह अनवर इब्राहिम भी एमजीआर के फैन हैं।

मलेशिया में तमिल गाने की प्रस्तुति देखते पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम।- India TV Hindi
मलेशिया में तमिल गाने की प्रस्तुति देखते पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम। Image Source : X@NARENDRAMODI

कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनवर मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को लंच के दौरान एक तमिल फिल्म के गाने की शानदार प्रस्तुति देखी। पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति के वीडियो को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम महान तमिल अभिनेता एमजीआर (मारुथुर गोपालन रामचंद्रन) के "बड़े फैन" हैं, ठीक वैसे ही जैसे भारत में "हममें से कई" हैं। 

पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित हुआ तमिल गीत

मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम ने पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित लंच में एमजीआर की फिल्म 'नालाई नमधे' का एक गाना पेश कराया। मंच पर इसकी शानदार प्रस्तुति हुई। बता दें कि एमजीआर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने तमिलनाडु की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) पार्टी की स्थापना की और बाद में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। उनका निधन 1987 में हो गया था। 'नालाई नमधे' 1975 में रिलीज़ हुई एमजीआर की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।  

'नालाई नमधे' पर पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया, "मेरे दोस्त पीएम अनवर इब्राहिम द्वारा आयोजित लंच में एक गाना गाया गया-'नालाई नमधे', जो महान एमजीआर की फिल्म से है!" मोदी ने आगे लिखा, "पीएम अनवर इब्राहिम, भारत में हममें से कई की तरह, एमजीआर के बड़े फैन हैं!" मलेशिया में दुनिया में भारतीय मूल की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, जिसमें ज्यादातर तमिल हैं।  इससे पहले, दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में तमिल डायस्पोरा सदियों से मौजूद है और विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा कर रहा है।  

उन्होंने कहा कि इस इतिहास से प्रेरित होकर भारत ने यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में तिरुवल्लुवर चेयर स्थापित किया है और अब साझा विरासत को और मजबूत करने के लिए तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित किया जाएगा।  यह मुलाकात और सांस्कृतिक आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है, जहां भारतीय सिनेमा और संगीत, खासकर तमिल, बहुत लोकप्रिय हैं। 

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान को मलेशिया से पीएम मोदी का कड़ा संदेश, "भारत का आतंकवाद पर मैसेज क्लियर है, नो कंप्रोमाइज"

"ऐसा लगता है हम डलास में नहीं, पाकिस्तान में हैं"...डलास में बढ़ते इस्लामीकरण पर बोले अमेरिकी सांसद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश