1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Punjab National Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹77,945 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

Punjab National Bank में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹77,945 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 08, 2026 04:02 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 04:02 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। बैंक ने कुछ दिन पहले ही अपनी एफडी स्कीम्स की ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस खबर में हम आपको पीएनबी की एक खास एफडी स्कीम के बारे में आपको बताएंगे।

एफडी खातों पर 7.20%...- India TV Hindi
एफडी खातों पर 7.20% सालाना तक का ब्याज दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक Image Source : PNB

भारत में केंद्र सरकार के नियंत्रण में कुल 12 सरकारी बैंक काम कर रहे हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल है। ये बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अट्रेक्टिव ब्याज दरों का लाभ दे रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले एक साल के दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुल 1.25 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया। इसी कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक ने भी कुछ दिनों पहले अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस रिपोर्ट में हम आपको पीएनबी की एक खास एफडी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें 2 लाख रुपये निवेश करने पर तय अवधि में गारंटी के साथ 77,445 रुपये तक का फिक्स रिटर्न मिल सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। ये सरकारी बैंक एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.2 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 390 दिनों की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक इस स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। पब्लिक सेक्टर का ये बैंक 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2 लाख पर 70,701 रुपये का फिक्स्ड ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 60 महीने (5 साल) की अवधि के लिए 2 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो 6.10% की ब्याज दर से आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे, जिसमें 70,701 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ इंडिया में 60 महीने की अवधि के लिए 2 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो आपको 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर से मैच्यॉरिटी पर कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे, जिसमें 77,445 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा