1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 01, 2026 10:43 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 12:11 pm IST

ग्रीन गैस लिमिटेड उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी सप्लाई करती है।

cng price, cng price hike, green gas limited, cng price in uttar pradesh, cng- India TV Hindi
एक बार फिर महंगी हुई सीएनजी Image Source : GREEN GAS LIMITED

CNG Price Hike: उत्तर प्रदेश में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। यूपी के अलग-अलग शहरों में सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड ने कीमतों में 2.25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 1 नवंबर से लागू भी हो गई हैं। कंपनी ने बताया कि सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर सप्लाई संबंधी अनिश्चितताओं के कारण RLNG की खरीद लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में सीएनजी सप्लाई करती है कंपनी

बताते चलें कि ग्रीन गैस लिमिटेड, देश की दो प्रमुख सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल और गेल की जॉइंट वेंचर है। ग्रीन गैस लिमिटेड उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी सप्लाई करती है। कंपनी द्वारा सीएनजी की कीमतों में की गई इस ताजा बढ़ोतरी से लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, अयोध्या और सुल्तानपुर में CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। जबकि, उन्नाव में सीएनजी के दाम में सबसे ज्यादा 2.25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में सीएनजी की नई कीमतें 108 रुपये, आगरा में 108 रुपये, अयोध्या में 106 रुपये और सुल्तानपुर में 106 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। इन सभी शहरों में सीएनजी की नई कीमतें आज से लागू भी हो चुकी हैं।

शहर पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
लखनऊ 107 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
आगरा 107 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
उन्नाव 103.75 रुपये 106 रुपये 2.25 रुपये
अयोध्या 105 रुपये 108 रुपये 1 रुपये
सुल्तानपुर 105 रुपये 108 रुपये 1 रुपये

ग्रीन गैस ने अक्टूबर में भी 3.25 रुपये तक बढ़ाए थे दाम

बताते चलें कि ग्रीन गैस लिमिटेड ने इससे पहले अक्टूबर में भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय, कंपनी ने इनपुट गैस की ज्यादा लागत, स्पॉट एलएनजी की बढ़ती कीमतों और करेंसी एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए कीमतें बढ़ाई थीं। कंपनी ने अक्टूबर में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 3.25 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। पिछली बार, अयोध्या और सुल्तानपुर में सीएनजी के दाम में सबसे ज्यादा 3.25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

ये भी पढ़ें

LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी- जानें किसके दाम बढ़े और किसके भाव में आई गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।