1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Points Table: जीत के साथ श्रीलंका टॉप पर, जानें भारत-पाकिस्तान समेत बाकी टीमों का हाल

T20 World Cup 2026 Points Table: जीत के साथ श्रीलंका टॉप पर, जानें भारत-पाकिस्तान समेत बाकी टीमों का हाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 08, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 11:48 pm IST

T20 World Cup 2026 Points Table: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन तीन-तीन मैच खेले गए। तीनों मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर क्या-क्या बदलाव हुआ है, यहां उसकी जानकारी दी गई है।

T20 World Cup Points Table- India TV Hindi
टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल Image Source : AP

T20 World Cup 2026 Points Table Update: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए। दिन के पहले मैच में न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान 5 विकेट से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से मात दी। वहीं तीसरा मैच में श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में आयरलैंड को 20 रनों से हराया। इस मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में क्या-क्या बदलाव हुआ है, हम आपको बताएंगे।

ग्रुप ए में टीम इंडिया है टॉप पर

सबसे पहले बात करते हैं ग्रुप ए की तो इस ग्रुप में आज के दिन कोई भी मैच नहीं खेला गया। ऐसे में यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत इस ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है। नामीबिया ने कोई मैच नहीं खेला है वो इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। नीदरलैंड्स एक हार के साथ चौथे और यूएसए की टीम पांचवें नंबर पर है। भारत और पाकिस्तान के पास फिलहाल दो-दो पॉइंट्स हैं।

आयरलैंड को हराकर श्रीलंका ग्रुप बी में टॉप पर

ग्रुप बी का पहला मैच आज श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ लंका की टीम 2 पॉइंट्स के साथ ग्रुप बी पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं आयरलैंड हारकर आखिरी नंबर पर पहुंच गई है। इस ग्रुप में ओमान दूसरे, जिम्बाब्वे तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है।

नेपाल को हराकर भी इंग्लैंड दूसरे नंबर पर पंहुचा

ग्रुप सी में आज इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया। नेपाल को हराकर इंग्लैंड की टीम इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी एक मैच जीतकर पहले स्थान पर है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खाते में दो दो अंक हैं। इटली बिना कोई मैच खेले तीसरे नंबर पर है। वहीं नेपाल की टीम चौथे और स्कॉटलैंड पांचवें नम्बर पर है।

कीवी टीम अपने ग्रुप में पहले पायदान पर

ग्रुप डी में भी आज पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान को हराकर कीवी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान हार के बाद पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। बिना एक भी मैच खेले इस वक्त कनाडा दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे और यूएई चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा

जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल