Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

जोस बटलर ने नेपाल के खिलाफ मैच में 17 बॉल पर 26 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 08, 2026 05:40 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 05:40 pm IST
Joss Buttler- India TV Hindi
Image Source : AP जोस बटलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में नेपाल और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के सामने 185 रन का टारगेट रखा। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर जिनसे सभी को काफी उम्मीदें थी, वह इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बटलर ने इस मैच में 17 बॉल में 26 रन बनाए।

जोस बटलर ने महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे

26 रन की पारी के साथ ही जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। बटलर के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 36 मैचों में 1039 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैचों में 1016 रन बनाए थे। बटलर के निशाने पर अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड है। ये दोनों बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले टॉप-2 में मौजूद हैं।

बटलर के पास विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है उन्होंने 35 मैचों में 1292 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैचों में 1220 रन बनाए थे। बटलर को विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इस वर्ल्ड कप में अभी 254 रन और बनाने होंगे। वहीं रोहित से आगे निकलने के लिए इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को 234 रन बनाने होंगे। अब देखना ये होगा कि बटलर इस वर्ल्ड कप में विराट का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत) - 35 मैच 1292 रन
  • रोहित शर्मा (भारत) - 47 मैच 1220 रन
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 36 मैच 1039 रन
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 31 मैच 1016 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 41 मैच 984 रन

इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रन का टारगेट

इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली। बेथेल ने इस मैच में 55 रन, वहीं ब्रूक ने 53 रन बनाए। वहीं डेथ ओवर में विल जैक्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 बॉल पर नाबाद 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड से हारने के बाद गुस्से से लाल हुए कप्तान राशिद खान, किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement