1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह झटपट बना लें पालक की टेस्टी भजिया, चाय के साथ खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें रेसिपी

सुबह झटपट बना लें पालक की टेस्टी भजिया, चाय के साथ खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 08, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 06:30 am IST

how to make palak bhajiya recipe: अगर आपको सुबह कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो पालक की भजिया एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

पालक भजिया कैसे बनाएं- India TV Hindi
पालक भजिया कैसे बनाएं Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK

ठंड के इस मौसम में पकौड़े, समोसे और भजिया खाने की बात ही कुछ और है। ये न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन लगते हैं, बल्कि माहौल को और भी खुशनुमा बना देते हैं। अगर आपको भी सुबह भजिया खाने का मन कर रहा है तो पालक की कुरकुरी भजिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पालक होने की वजह से सेहतमंद भी है। चलिए जानते हैं झटपट पालक की भजिया कैसे बनाएं? 

पालक की भजिया के लिए सामग्री

पालक 250 ग्राम, बेसन 1 कप, चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, हरी मिर्च 1-2, प्याज1 मध्यम आकार का, हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, जीरा: 1/2 चम्मच, अजवाइन 1/4 चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

पालक की भजिया बनाने की विधि

  • सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। प्याज को भी पतला और लंबा काट लें।

  • बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

  • अब इस मिश्रण में कटा हुआ पालक और प्याज डालें। धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें। 

  • ध्यान रहे कि घोल ज़्यादा पतला न हो, वरना भजिया कुरकुरी नहीं बनेगी। घोल ऐसा होना चाहिए कि पालक और प्याज पर अच्छी तरह चिपक जाए।

  • अब, एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।जब तेल गरम हो जाए, तो हाथ से या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्से में घोल को तेल में डालें। 

  • एक बार में उतनी ही भजिया डालें जितनी कड़ाही में आसानी से आ सकें। भजिया को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। 

  • गरमागरम पालक की कुरकुरी भजिया को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या अपनी पसंदीदा चाय के साथ परोसें। स मौसम में इसका स्वाद लाजवाब लगेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल