1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुर्का पहनकर दुकानों में आती हैं 3 महिलाएं, बातों में उलझाती और पीछे से बच्चा... करतूत CCTV में कैद

बुर्का पहनकर दुकानों में आती हैं 3 महिलाएं, बातों में उलझाती और पीछे से बच्चा... करतूत CCTV में कैद

 Published : Jan 12, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 04:08 pm IST

बिजनौर के नजीबाबाद के मेन बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जब दुकानदारों ने आपस में चर्चा कर अपने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सभी को चौंका दिया।

burqa gang- India TV Hindi
दुकान में बुर्का गैंग। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद मेन बाजार में हो रही लगातार चोरियों ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी थी। दुकानों से सामान गायब होने की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। जब दुकानदारों ने आपस में चर्चा कर अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, तब जाकर चोरी की इन घटनाओं का सनसनीखेज खुलासा हुआ।

सीसीटीवी कैमरों में जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सभी को चौंका दिया। फुटेज में बुर्का पहनी 3 महिलाएं एक बच्चे के साथ दुकानों में आती-जाती नजर आईं। देखने में सामान्य ग्राहक लगने वाली ये महिलाएं दरअसल एक शातिर चोरी गैंग का हिस्सा थीं, जो बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दे रही थीं।

यूं सामान पर हाथ साफ करती थीं महिलाएं

जांच में सामने आया कि ये महिलाएं पहले किसी दुकान पर सामान खरीदने के बहाने प्रवेश करती थीं। एक या दो महिलाएं दुकानदार से बातचीत में उसे उलझा लेती थीं, जबकि उनके साथ आया बच्चा मौका पाकर दुकान के अंदर या पीछे की ओर चला जाता था। इसी दौरान बच्चा बैग, बर्तन या अन्य कीमती सामान उठाकर बाहर निकल जाता था। कुछ देर बाद दुकानदार का ध्यान भटकाने वाली महिलाएं भी बिना कुछ खरीदे वहां से चली जाती थीं।

बैग लेकर फरार हुआ बच्चा, CCTV में कैद

जब तक दुकानदार को चोरी का आभास होता, तब तक यह गैंग काफी दूर निकल चुका होता था। इसी तरह की एक वारदात नजीबाबाद की पुष्पांजलि इंटरप्राइजेज में भी हुई, जहां सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि महिलाएं दुकानदार से सामान दिखाने को कहती हैं और इसी बीच बच्चा चुपचाप एक बैग लेकर फरार हो जाता है।

देखें वीडियो-

इस पूरे मामले से स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा और डर दोनों है। दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बाजार की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस से इस गैंग को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

2 अलग-अलग ग्रुप में घूमती हैं महिलाएं

मामले को लेकर एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने फोन पर बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता है। महिलाएं बाजार में दो अलग-अलग समूहों में घूमती हैं। एक समूह में दो महिलाएं और दूसरे में एक महिला व बच्ची शामिल होती है। चोरी के वक्त ये सभी एक साथ हो जाती हैं और वारदात के बाद फिर अलग-अलग हो जाती हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस बुर्कानशीं चोरी गैंग को पकड़कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

(रिपोर्ट- रोहित त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

हाई-फाई चोर! कार से आए बदमाशों ने चुराए थार के टायर, ईंट लगाकर हुए फरार

सबरीमाला सोना चोरी: SIT ने पूर्व मुख्य पुजारी कंदारारू राजीव को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।