A
Hindi News मनोरंजन टीवी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा की पर-परदादी कहां हैं आजकल? अब कर रही हैं ये काम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 2016 से 2023 तक दूसरी और तीसरी पीढ़ी में सुहासिनी अजमेरा गोयनका की भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा गोयनका शर्मा की परदादी और अभिरा शर्मा पोद्दार की पर-परदादी थीं। यहां जानें अब वह क्या करती हैं।

yeh rishta kya kehlata hai par par dadi- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@SWATICHITNISOFFICIAL सुहासिनी अजमेरा, नियति जोशी और प्रणाली राठोड

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' धारावाहिक 2009 से स्टार प्लस पर चल रहा है। यह 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और हिंदी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। इसकी हर  जनरेशन की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक, आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। यह धारावाहिक राजन शाही के डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है, जिसने 5000 से अधिक एपिसोड पूरे करके भारतीय टेलीविजन के इतिहास में नई उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, यह सीरियल अपने कलाकारों की वजह से भी खूब चर्चा में रहता है। जी हां, इसके हर किरदार को लोग उनके रियल नहीं बल्कि ऑन स्क्रीन नाम से जनाते हैं और उन्हीं में से एक अभिरा की पर-परदादी भी हैं, जो सुहासिनी अजमेरा गोयनका के रोल के लिए मशहूर हैं। क्या आप जानते हैं कि सुहासिनी गोयंका उर्फ स्वाति चिटनिस इन दिनों कहां हैं।

अभिरा की पर-परदादी सुहासिनी का ग्लैमर देख उड़ जाएंगे होश

मशहूर अभिनेत्री स्वाति चिटनिस ने 2016 से 2023 तक स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सोप ओपेरा 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की दूसरी और तीसरी पीढ़ी में सुहासिनी अजमेरा गोयनका का अहम रोल निभाया था, जो कार्तिक गोयनका की दादी, अक्षरा गोयनका शर्मा की परदादी और अभिरा शर्मा पोद्दार की पर-परदादी हैं। सुहासिनी दादी असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है। स्वाति चिटनिस की तस्वीरों को देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

सुहासिनी अजमेरा गोयनका कहां हैं?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुहासिनी अजमेरा गोयनका, जिनका असली नाम स्वाति चिटनिस है। वह अभी भी टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस स्वाति चिटनिस जी टीवी के सीरियल 'सरू' में नजर आ ही हैं, जिसमें वह अन्नपूर्णा इंद्रवदन बजाज के किरदार में नजर आ रही हैं।

टीवी की दादी ने फिल्मों में भी मचाया धमाल

स्वाति चिटनिस टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 'शुभमंगल सावधान' और 'ही पोरगी कुणाची' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बाद में वह 'लागी तुझसे लगन', 'भाई भैया और ब्रदर' जैसे टेलीविजन शो में दिखीं। वह स्टार प्लस के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' में भी नजर आईं, जहां उन्होंने दादी (सुभद्रा / सुमी) का रोल किया, जो अर्नव की दादी थीं।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मुसीबत में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा फरिश्ता, क्या प्यार की होगी जीत?

'मैं हूं ना' के लिए सुष्मिता सेन नहीं थीं पहली पसंद, किसे पहले मिला था चांदनी का ऑफर? फराह खान ने किया खुलासा