1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम नविका कोटिया से सगाई टूटने की अटकलों के बीच, क्या एक्स मंगेतर रितिका बडियानी को कर रहे डेट?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम नविका कोटिया से सगाई टूटने की अटकलों के बीच, क्या एक्स मंगेतर रितिका बडियानी को कर रहे डेट?

'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाने वाली नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माजेन मोदी के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। इस बीच खबरें आई है कि माजेन मोदी रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Navika Kotia- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@I.AM.ANCHAL07,MAZEN_MODY_7447 नविका कोटिया, माजेन मोदी, रितिका बडियानी

नविका कोटिया, जिन्होंने 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी से अपनी सगाई तोड़ दी है। इस कपल ने जनवरी 2026 में सगाई की थी और अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे थे। हालांकि, बात नहीं बनी और दोनों ने जुलाई की शुरुआत में अलग होने का फैसला किया। नविका कोटिया से सगाई टूटने की अटकलों के बीच खबरें हैं कि माजेन मोदी 'एयरलिफ्ट' एक्ट्रेस रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं।

नविका और माजेन की टूटी सगाई

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नविका और माजेन ने आपसी सहमति से सगाई खत्म करने का फैसला किया है। दोनों तरफ से एक-दूसरे के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। दी गाई जानकारी में बताया, 'यह एक व्यवस्थित मैच था। उन्होंने जनवरी में गोल धना समारोह किया था और अगले साल शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया। ब्रेकअप को लेकर कोई नकारात्मकता नहीं है और वे दोनों आगे बढ़ चुके हैं।'

नविका कोटिया और माजेन आपसी सहमति से हुए अलग 

नविका ने सोशल मीडिया से अपनी सगाई की तस्वीरें भी हटा दी हैं। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने छह महीने पहले आपसी तालमेल, प्राथमिकताओं और जीवन से जुड़ी उम्मीदों में अंतर के कारण सगाई तोड़ दी थी। बिजनेसमैन ने बताया कि वे दोनों सम्मान के साथ अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

नाविका कोटिया और माजेन मोदी की मुलाकात कैसे हुई

दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। परिवारों के बीच शादी की बात चलने से पहले वे लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। HT सिटी के साथ एक इंटरव्यू में नाविका ने बताया, 'हमारी मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी। हम एक-दूसरे को बस थोड़ा-बहुत जानते थे फिर मुझे उनके माता-पिता से दो बार मिलने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने मेरी मां को फोन किया और माजेन के लिए मेरा हाथ मांगा। मैं हैरान रह गई कि 'ये कहां से आ गया?' लेकिन चूंकि मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरी शादी का फैसला मेरे माता-पिता ही लें, इसलिए यह बिल्कुल सही था। इसमें थोड़ा समय लगा, लेकिन जैसे-जैसे मैं उन्हें जानने लगी, मुझे 'हां' कहना ही पड़ा और फिर नवंबर में हमारी एक छोटी सी रोका सेरेमनी हुई।'

माजेन मोदी और रितिका बडियानी का रिश्ता

सगाई टूटने की खबरों के बीच नाविका कोटिया के एक्स मंगेतर माजेन के सोशल मीडिया अपडेट्स से पता चला है कि वह अब एक्ट्रेस रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं। रितिका भी एक एक्ट्रेस हैं। 17 अक्टूबर 2001 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मीं रितिका 'एयरलिफ्ट', '10 कल्पनाकल' और 'चमन बहार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

नाविका कोटिया का एक्टिंग करियर

नाविका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। वह 'कसम से', 'बा बहू और बेबी' और 'बालिका वधू' जैसे टीवी शोज में नजर आईं। 2012 की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाने के बाद वह काफी चर्चा में आ गईं। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आठ साल का ब्रेक लेने के बाद नाविका 2022 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ टेलीविजन पर लौटीं, जहां उन्होंने माया "मौ" खेरा नाम का एक ग्रे किरदार निभाया। बाद में उन्होंने 'क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है' में केसर के रूप में अपना पहला मुख्य किरदार निभाया। वह अमेजन मिनीटीवी पर वेब सीरीज 'स्कूल फ्रेंड्स' के तीन सीजन में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें - श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी बनेगी दुल्हन, बर्फीली वादियों में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, दिया रोमांटिक सरप्राइज