A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में जनरेशन लीप के बाद मिस्ट्री मैन की होगी एंट्री, मायरा का प्यार अरमान-अभिरा के लिए बनेगा मुसीबत

YRKKH में जनरेशन लीप के बाद मिस्ट्री मैन की होगी एंट्री, मायरा का प्यार अरमान-अभिरा के लिए बनेगा मुसीबत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए जनरेशन लीप के बाद अरमान और अभिरा की बेटी मायरा के सिरफिरे आशिक की एंट्री होने वाली है। गिरती TRP के चलते मेकर्स ने शो में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THEARSHIYASHARMA अरमान-अभिरा की बेटी मायरा में नए शख्स की एंट्री

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक छोटा जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद अरमान और अभिरा की बेटी मायरा अपनी जिंदगी से परेशान हो जाएगी। जी हां, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के इस लोकप्रिय शो में मायरा का किरदार निभा रही अर्शिया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपकमिंग एपिसोड की अपडेट दी है, जिसमें अभिरा और अरमान की बेटी मायरा के सिरफिरे आशिक की एंट्री देखने को मिलती है। ये मिस्ट्री मैन में मायरा पोद्दार को लव लेटर भेजता और अकेले मिलने के लिए भी बुलाता है। हालांकि, डर के कारण उसने अभी तक ये बात किसी को नहीं बताई है।

अरमान की हालत देख टूटी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड दर्शकों को हैरान कर देंगे, क्योंकि अभिरा अभी भी अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सामना कर रही है। जब वह पहले से ही अपने परिवार को एक साथ रखने के लिए संघर्ष कर रही होती है तभी दो नई मुसीबतें एक साथ आ जाती हैं और उसकी खुशियों को आग लगा देती हैं। दूसरी ओर, अरमान की अचानक तबीयत खराब होने से परिवार को पहला बड़ा झटका लगता है। ऐसे में अरमान को कमजोर और लाचार देखकर अभिरा टूट जाती है, लेकिन वह उम्मीद नहीं छोड़ती और अपने परिवार के लिए मजबूत से खड़े रहने की पूरी कोशिश करती है।

नई एंट्री बर्बाद करेगी मायरा की जिंदगी

अरमान की तबीयत ठीक होने के पहले एक और बड़ा धमाका होता है। उनकी जिंदगी में एक नई मुसीबत दस्तक देती है, जो उनकी बेटी मायरा को परेशान कर देता है। अरमान की बेटी के आस-पास कुछ अजीब घटनाएं होने लगती है, जैसे कोई चुपके से उसका पीछा कर रहा है और उसे देख रहा है। जो शुरू में इत्तेफाक लगता है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे एक डरावनी सच्चाई में बदल जाता है जब अभिरा को पता चलता है कि उसकी बच्ची किसी खतरनाक स्टॉकर का टारगेट बन गई है तो अपनी बेटी को खोने का डर अभिरा को चिंता सताने लगती है। ऐसे में वह बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हो जाती है और अपने परिवार को धमकी देने वाले मिस्ट्री मैन की पहचान का पता लगाने के लिए बेताब होकर सुराग ढूंढने लगती है।

Image Source : Instagram/@thearshiyasharmaस्टॉकर ने मायरा पोद्दार का जीना किया मुश्किल

मायरा के स्टॉकर से परेशान अभिरा

मायरा एक नए स्टॉकर का टारगेट बन जाती है और अभिरा परेशान हो जाती है। हर अजीब हरकत और संदिग्ध घटना पोद्दार हाउस के अंदर टेंशन बढ़ा देती है। किसी को समझ नहीं आता कि इस परेशान करने वाले खेल के पीछे कौन है या बच्ची को क्यों टारगेट किया जा रहा है। वहीं, अरमान की बिगड़ती हालत अभिरा के लिए सब कुछ और भी मुश्किल बना देगा। अपने पति और बेटी दोनों को खतरे से बचाने की कोशिश करते हुए उसे हर तरफ से इमोशनल प्रेशर झेलना पड़ता है। इमोशनल बोझ धीरे-धीरे उसे मेंटली और फिजिकली बहुत परेशान कर देता है।

धर्मसंकट में फंसी अभिरा

आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज सस्पेंस, इमोशनल ब्रेकडाउन और चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं जो परिवार को हमेशा के लिए बदल सकते हैं। अभिरा और अरमान की बेटी का पीछा कौन कर रहा है? क्या यह खतरा उनके अतीत के किसी व्यक्ति से जुड़ा है? क्या अभिरा एक और दुखद घटना होने से पहले अपने परिवार को बचा पाएगी?

ये भी पढे़ं-

Padma Awards 2026: सिनेमा जगत के सितारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हेमा मालिनी लेंगी धर्मेंद्र का मरणोपरांत पद्म विभूषण

प्यार, परिवार और दोस्ती, करण जौहर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसकी कहानी का जादू 28 साल बाद भी है बरकरार