Published : May 25, 2026 01:16 pm IST, Updated : May 25, 2026 01:16 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@karanjohar
करण जौहर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी और प्यार बहुत ही अलग तरीके से दर्शकों के सामने पर पेश किया। आज हम करण की उसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 28 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान दिखाई दिए थे।
2/7Image Source : Instagram/@karanjohar
करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'कुछ कुछ होता है', जो 1998 में रिलीज हुई थी और इसमें प्यार, दोस्ती और फैमिली ड्रामा दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई थी कि दर्शक आज भी इसे देखते हैं। इसकी कहानी के अलावा, कास्ट और गाने सभी दर्शकों के दिलों-दिमाग में आज भी बसे हुए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
3/7Image Source : Instagram/@karanjohar
रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कुछ कुछ होता है', जिसे करण जौहर ने अपने निर्देशन की पहली फिल्म के रूप में लिखा और निर्देशित किया है। इसने उस वक्त दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 91.09 करोड़ रुपये कमाए थे और उनके करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। इस फिल्म में अंजिल, राहुल और टीना की कहानी को दिखाया गया है।
4/7Image Source : Instagram/@dharmamovies
करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' राहुल, अंजली और टीना की जिंदगी के जरिए पहले प्यार और दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती है। इसकी कहानी कॉलेज के दिनों की एकतरफा मोहब्बत, दोस्ती से लेकर फैमिली ड्रामा से भरपूर है। इसके यादगार डायलॉग और मशहूर गानों ने भारतीय सिनेमा पर एक ऐसी छाप छोड़ी है जो कभी मिट नहीं सकती और इसे एक ऑल टाइम फेवरेट फिल्म बना दिया है।
5/7Image Source : Instagram/@karanjohar
'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान के अलावा भी कई दिग्गज स्टार्स ने काम किया था। इस लिस्ट में साना सईद, रीमा लागू, अर्चना पूरन सिंह, जॉनी लीवर, हिमानी शिवपुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर का नाम शामिल है। इन सभी कलाकारों को इस फिल्म में उनके काम के लिए आज भी याद किया जाता है।
6/7Image Source : Instagram/@dharmamovies
'कुछ कुछ होता है' के अलावा, करण जौहर ने कई यादगार रोमांटिक फिल्में दी। इसमें 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माइ नेम इज खान', 'कल हो ना हो', 'दोस्ताना', 'वेक अप सिड','ये जवानी है दीवानी' और कल्ट क्लासिक फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शामिल है।
7/7Image Source : Instagram/@karanjohar
करण जौहर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' अगर आप घर बैठे देखना चाहते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है।