1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या अभिरा बनने वाली है मां? अरमान करेगा मायरा और मुक्ति की चिंता दूर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में क्या अभिरा बनने वाली है मां? अरमान करेगा मायरा और मुक्ति की चिंता दूर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा होने वाला है। वहीं अरमान अपनी बेटी मायरा और मुक्ति के भविष्य के बारे में भी बता करते दिखाई देने वाला है, जिसे लेकर अभिरा परेशान है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS अरमान और अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। वहीं दूसरी ओर, देखने को मिलता है कि पोद्दार हाउस में सभी कृष के होने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारी में लग जाते हैं। आखिरकार स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो के नए एपिसोड में एक साथ कई खुलासे होने वाले हैं, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड की कहानी देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। इस बात को लेकर बनी बड़ी उलझन दूर होने वाली है कि अभिरा प्रेग्नेंट है या नहीं, जिस के बाद पोद्दार परिवार राहत और खुशी की सांस लेगा। अरमान-अभिरा की जिंदगी में कई चुनौतियां और नए मोड़ आने वाले हैं।

अभिरा की प्रेग्नेंसी संजय के लिए बना मौका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए ट्रैक के अनुसार पूरा पोद्दार परिवार यही मान रहा था कि अभिरा प्रेग्नेंट है और इनमें सबसे ज्यादा खुश संजय था। उसने तो यह भी दुआ की थी कि अभिरा और अरमान अपने होने वाले बच्चे की खुशी में इतने खो जाएं कि फर्म के बारे में भूल जाएं और उसका कंट्रोल संजय के हाथ में आ जाए।

खत्म हुआ अभिरा की प्रेग्नेंसी पर बना सस्पेंस

वहीं दूसरी ओर, मनोज का सच सामने आने से मुक्ति और मायरा की लड़ाई खत्म हो जाती है, क्योंकि गलती से उनकी थीसिस आपस में बदल गई थीं। अपनी गलतफहमी का एहसास होने पर दोनों बहनें सुलह कर लेती हैं, जिससे अभिरा खुश होती है। हालांकि, प्रेग्नेंट न होने की वजह से उसे दुख भी होता है। परिवार उसे समझाता है कि बच्चे से ज्यादा सेहत जरूरी है और वे अभी जो खुशियां मिली हैं। उन्हीं में संतुष्ट हैं। परिवार की परेशानियां सुलझने के बाद अरमान और अभिरा अब पोद्दार फर्म की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं।

नए मिशन पर निकले अभिरा-अरमान

अभिरा को परेशान होने पर पछतावा होता है, क्योंकि उसे एहसास नहीं होता कि उसकी जिंदगी में पहले से ही काफी खुशियां हैं। मुक्ति और मायरा को भी यह जानकर राहत मिलती है कि अरमान-अभिरा का प्यार उनके लिए कम नहीं होगा। वहीं संजय, अरमान-अभिरा की नई जर्नी में मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करता है। दूसरी ओर, संजय इस खबर से निराश है कि अभिरा गर्भवती नहीं है, क्योंकि फर्म से उनका ध्यान भटकाने का उसका सपना टूट गया है। जल्द ही वे एक नए मिशन पर निकल पड़ते हैं, जबकि संजय अभिरा को अक्षम साबित करने की कोशिशें जारी रखता है, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभिरा-संजय की दुश्मनी में फंसा अरमान, एक फैसले से बदलेगी रिश्तों की कहानी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा नया ड्रामा, अभिरा की प्रेग्नेंसी पर बना सस्पेंस, अरमान को लगेगा झटका