'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभिरा-संजय की दुश्मनी में फंसा अरमान, एक फैसले से बदलेगी रिश्तों की कहानी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभिरा-संजय की दुश्मनी में फंसा अरमान, एक फैसले से बदलेगी रिश्तों की कहानी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजय को अभिरा की आइसक्रीम में ड्रग्स मिलाते देखा गया था, जिसके बाद से दोनों की दुश्मनी ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं अपनी पत्नी का साथ देने के लिए अरमान को भारी कीमत चुकनी पड़ेगी, जिसके चलते पोद्दार हाउस में फिर तमाशा होगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भले ही टीआरपा टॉप 5 से बाहर हो गया है, लेकिन मेकर्स ने हार नहीं मानी है। वह लगातार अपने दर्शकों को कहानी से बंधे रखने की कोशिश कर रहे हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा को संजय का वो सच पता चलेगा, जिसकी वजह से उसकी हेल्थ को नुकसान हुआ था। वह अरमान के सामने फूफा सा को चेतावनी देते दिखाई देगी। दूसरी ओर, अरमान पत्नी की चिंता में पोद्दार परिवार से धीरे-धीरे दूरी बनाने लगेगा। कहानी में जल्द ही अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी बड़ा तमाशा देखने को मिलेगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभी तक अपने देखा कि अरमान-अभिरा फिर से संजय को हरा देते हैं और पोद्दार फर्म को बचा लेते हैं। यह धमाकेदार नाटक यही खतम नहीं होता है। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे अभिरा-अरमान साथ में सारी परेशानियों का हल निकालते हैं और दुश्मनों से निपटते हैं। अब अरमान और अभिरा की जिंदगी की असली परीक्षा शुरू हो गई है। एक तरफ, उन्होंने हर दिन अपने रिश्ते को प्यार से निभाने का वादा किया है तो दूसरी तरफ, पोद्दार फर्म की MD बनने के बाद अभिरा को कई मुश्किलों और विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है।
3/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा को फर्म की कमान संभालते और केस जीतते देख संजय परेशान है। वह तब हैरान रह जाता है, जब अभिरा उसे दोबारा काम पर रखती है। हालांकि, उसे पता है कि अभिरा कोई गेम खेल रही है। वह तब गुस्से से लाल हो जाता है, जब वह पूछती है कि क्या वह उसके अंडर काम करने के लिए तैयार है। आगे संजय अपनी हार छिपाने के लिए उसे खरी-खोटी सुनाता है।
4/7Image Source : Screen grab from jiohotstar
अपनी हार को पचा न पाने के कारण संजय बदले की भावना से भर जाता है। वह खुद को सबसे अच्छा वकील मानता है और दावा करता है कि उसी ने फर्म को सफलता की उस ऊंचाई पर पहुंचाया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। आखिरकार कृष, संजय के घमंडी व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाता है और उसे उसकी गलतियां समझाने की कोशिश करता है, लेकिन संजय सुनने से इनकार कर देता है।
घमंड से भरा संजय सोचता है कि अभिरा ने उसे इसलिए दोबारा काम पर रखा है, क्योंकि वह अकेले चीजें नहीं संभाल सकती। इसी दौरान हालांकि, अभिरा उससे एक केस फाइल के बारे में पूछती है तो वह साफ इनकार कर देता है और उसे ताना मारते हुए कहता है कि अगर वह चाहे तो उसे निकाल सकती है, क्योंकि उसके पास पहले से ही एक फर्म से अपॉइंटमेंट लेटर है। यह सुन अभिरा परेशान हो जाती है, लेकिन अरमान उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है। हालांकि, अपनी पत्नी के बारे में सोचकर वह खुद को रोक लेता है।
कृष अपने बड़े भाई अरमान से अभिरा का साथ देने के लिए कहता है, लेकिन अरमान समझाता है कि अभीरा को अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और स्टाफ के बीच अपनी इमेज बनाने के लिए खुद लड़ना होगा। यह बात अभिरा को भी समझ आ जाती है, जब वह उसकी मदद करने से मना कर देता है। अरमान उसे कहता है कि वह खुद ऑफिस में सब से अच्छी बॉन्ड बनाए।
कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान एक बेहतरीन जीवनसाथी साबित होता है। वह अपनी पत्नी की सफलता से जलता नहीं, बल्कि चुनौतियों का सामना करने के लिए उसे रास्ता दिखाता है। हालांकि, अब संजय अभिरा की जिंदगी में सबसे बड़ी रुकावट बन गया है। एक तरफ वह परिवार का सदस्य है तो दूसरी तरफ वह किसी दुश्मन की तरह बर्ताव करता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा अकेले ही हालात को संभालती है या अरमान की मदद लेती है।