'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में भरपूर ड्रामा, इमोशनल उथल-पुथल से लेकर रिश्तों में बड़ा पेर बदल देखने को मिलेगा। इसके चलते पोद्दार हाउस में एक बार फिर से बड़ा धमाका होने वाला है, जिससे कबीर और मायरा के बीच दूरी आ जाएगी। दूसरी ओर, अभिरा-अरमान अपनी बेटी की लव लाइफ को दूसरा मौका देने वाले हैं। कबीर और मायरा की लव स्टोरी में हर दिन नया ड्रामा जुड़ रहा है, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी और भी मुश्किल होने वाल है। हाल ही में मायरा और कबीर की प्रेम कहानी सामने आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा था।
अभिरा पर आरोप लगाना मायरा को पड़ा भारी
कहानी के मौजूदा ट्रैक के अनुसार मायरा सबके सामने कबीर के लिए अपने प्यार का इजहार करेगी, जिससे अभिरा और पोद्दार परिवार को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा। हालांकि, मायरा यह मानने से इनकार कर देगी कि उसने कुछ गलत किया है और लगातार अपने माता-पिता अरमान-अभिरा के सामने कबीर और उसके साथ अपने रिश्ते का बचाव करते नजर आएगी। गुस्से में आकर मायरा अपनी मां अभिरा पर पक्षपाती होने का आरोप भी लगाते दिखाई देने वाली है। उसकी बातों से अरमान को बहुत गुस्सा आएगा है और वह मायरा को थप्पड़ मार देगा, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाएंगे।
मायरा के लिए कबीर लेगा अरमान से पंगा
हालांकि, थप्पड़ मारने वाली घटना में एक बड़ा मोड़ तब आएगा, जब कबीर को पता चलेगा कि अरमान ने मायरा को थप्पड़ मारा है तो वह गुस्से में उससे सवाल करेगा। कबीर पूछेगा कि अरमान ने मायरा पर हाथ कैसे उठाया और उसे चेतावनी देगा कि वह ऐसी हरकत दोबारा न करे, वरना उसे इसकी भरपाई करनी पड़ सकती है।
अरमान के अपमान पर मायरा का फूटा गुस्सा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा एक दम से कबीर के खिलाफ हो जाएगी। सबको हैरान करने वाली बात मायरा का रिएक्शन होने वाला है। कबीर का साथ देने के बजाय वह उसके खिलाफ खड़ी हो जाएगी, क्योंकि उसने उसके माता-पिता से बदतमीजी से बात की थी। आगे मायरा कहेगी कि वह अरमान और अभिरा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, जिससे कबीर पूरी तरह हैरान-परेशान रह जाएगा। इसके तुरंत बाद मायरा वहां से चली जाएगी। मायरा के अचानक बदले व्यवहार से अरमान और अभिरा हैरान रह जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान और मायरा का रिश्ता कबीर के प्यार से ज्यादा मजबूत साबित होगा।
ये भी पढ़ें - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा पर फिर इल्जाम लगाएगा अरमान, कबीर-मायरा के प्यार का होगा पर्दाफाश