1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा पर फिर इल्जाम लगाएगा अरमान, कबीर-मायरा के प्यार का होगा पर्दाफाश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा पर फिर इल्जाम लगाएगा अरमान, कबीर-मायरा के प्यार का होगा पर्दाफाश

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 18, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 02:47 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि मायरा और कबीर की लव स्टोरी की वजह से अभिरा एक बार फिर अरमान के सामने विलेन बन जाएगी। वहीं अरमान हर बार कि तरह अभिरा को दोषी ठहराएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
अरमान और अभिरा Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान, कबीर और मायरा की हर गलत के लिए अभिरा को दोषी ठहराएगा। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि कबीर और मायरा के प्यार का सच पोद्दार और दमानी दोनों परिवारों के सामने आ जाएगा, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी में जबरदस्त ड्रामा शुरू हो जाएगा। मायरा को तब झटका लगेगा, जब अरमान कबीर को स्टॉकर समझकर उसे गिरफ्तार करवा देगा, जिससे मायरा हैरान रह जाएगी।

कबीर-मायरा के प्यार का खुलेगा राज

कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि कबीर और मायरा की प्रेम कहानी का खुलासा पोद्दार और दमानी के सामने होने वाला है, जिसके बाद दोनों परिवार में फिर से अनबन देखने को मिलेगी। मायरा पोद्दार परिवार को बताती है कि कबीर उसका बॉयफ्रेंड है, यह सुनकर अभिरा और अरमान दोनों चौंक जाते हैं। इसी बीच दमानी परिवार भी पुलिस स्टेशन पहुंच जाएगा और वहां मायरा को देखकर हैरान रह जाएगे। उनके सामने भी कबीर और मायरा के रिश्ते का सच आ जाएगा और समारा दमानी अपने बेटे को गिरफ्तार करवाने के लिए अरमान पर बहुत गुस्सा करते दिखाई देगा।

अभिरा पर भड़केगा अरमान

परिवारों के बीच दुश्मनी फिर से बढ़ जाएगी, लेकिन इससे पहले कि मामला और बिगड़े अरमान-अभिरा के बीच तीखी बहस होने लगेगी। अरमान, अभिरा पर मायरा के बॉयफ्रेंड के बारे में सच छिपाने का आरोप लगाता दिखाई देगा। अभिरा इस पर कहेगी कि उसे पता नहीं था कि कबीर ही वह लड़का है, लेकिन अरमान कहते दिखाई देगा कि अगर उसने पहले बताया होता तो वह सब कुछ रोक सकते थे। वह मायरा के लापरवाह कदम के लिए अभिरा की ढिलाई को जिम्मेदार ठहराते हैं।

अरमान और अभिरा में फिर अनबन

अरमान के आरोपों से अभिरा को बहुत दुख होगा, लेकिन वह मामले को और नहीं बढ़ाएगा, क्योंकि वह समझती है कि अरमान भी अपनी बेटी मायरा को लेकर परेशान होगा। देखते हैं कि अभिरा आने वाले मुश्किल हालात का सामना कैसे करेगी, जहां दोनों रिश्ते खतरे में हैं और उसे ही पछतावे और आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

मायरा को सबक सिखाएगी अभिरा

अब मायरा, जो प्यार के लिए लड़ रही थी और कबीर के साथ मजबूती से खड़ी थी। उसे अभिरा के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। अभिरा उसे कबीर की वजह से अपना एग्जाम छोड़ने और अपने करियर की बिल्कुल भी परवाह न करके कबीर को हर चीज़ से ऊपर रखने के लिए बुरी तरह डांटेगी। मायरा मुश्किल दौर से गुजरने वाली है और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अभिरा के खिलाफ भी खड़ी होगी और कहेगी कि उसे अपने करियर की परवाह नहीं है और वह इसे अगले साल कर लेगी, लेकिन वह कबीर को नहीं छोड़ेगी। देखते हैं कि अभिरा अपनी जिंदगी की इन आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करती है। अरमान के साथ अपने रिश्ते को कैसे संभालती है और अपनी बेटी के भविष्य की रक्षा कैसे करती है।

ये भी पढे़ं - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा-अरमान के दुख की वजह बनेगा कबीर, मायरा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन